---विज्ञापन---
सच्ची घटना पर बनी है ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, कहानी सोचने पर कर देगी मजबूर, Netflix पर मौजूद

अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं ताे ये फिल्म आपके लिए. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बहुत ही शानदार क्राइम थ्रिलर मूवी लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आप शॉक रह जाएंगे.

हम बात कर रहे हैं Netflix पर मौजूद फिल्म 'Visaaranai' (विस्तारणा) की, जिसकी कहानी एक ऑटो-रिक्शा चालक एम. चंद्रकुमार के उपन्यास 'लॉक अप' पर आधारित है. फिल्म में 1983 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर में कुछ लोगों के साथ हुई हुई पुलिस प्रताड़ना की असली कहानी दिखाई गई है.

खास बात ये है कि फिल्म अपने विषय को एकदम झिझक होकर दिखाती है. बिना किसी फिल्टर के आपको इसमें सच्ची घटना देखने को मिलती है.

इसकी कहानी आज भी बेहद पसंद की जाती है. फिल्म ने तीन जाने-माने नेशनल अवॉर्ड जीते हैं. इसे बेस्ट तमिल फीचर फिल्म, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है. फिल्म को एमनेस्टी इंटरनेशनल इटालिया अवॉर्ड 2015 से भी नवाजा जा चुका है.

पहले इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन अपने कुछ प्रोजेक्ट्स की वजह से उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी. हालांकि, धनुष को इसकी कहानी बेहद पसंद आई और उन्होंने इसे अपने बैनर 'वंडरबार प्रोडक्शंस' के तहत प्रोड्यूस करने का फैसला किया था.

फिल्म में दिनेश, समुथिरकानी और किशोर ने लीड रोल में हैं. एक बार आप इस फिल्म को देखना शुरू करेंगे तो बिना पूरा देखे उठने का मन नहीं करेगा. इसकी कहानी आपको अंदर से झकझोर देगी.