Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

‘The 50’ शो के ये 8 कंटेस्टेंट रह चुके हैं रिएलिटी शोज के ‘धुरंधर’, किसी ने 2 तो किसी ने जीती 4 बार विनर की ट्रॉफी

भारतीय टेलीविजन की दुनिया में रियलिटी शोज का एक अलग ही क्रेज है. 'बिग बॉस' की ड्रामेबाजी हो, 'रोडीज' का टशन या 'खतरों के खिलाड़ी' के जांबाज स्टंट हो, इन शोज ने कई आम लोगों को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया. जहां अब भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'द 50' 1 फरवरी से लाइव होगा. जहां हम आपको इस शो के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जो रियलिटी शोज के किंग और क्वीन बनकर उभरे हैं. प्रिंस नरूला, जिन्हें 'रियलिटी शोज का बादशाह' कहा जाता है, से लेकर उर्वशी ढोलकिया और शिव ठाकरे जैसे सितारों तक, इस लिस्ट में उन नामों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपनी मेहनत और दर्शकों के वोट्स की बदौलत इतिहास रचा है.

प्रिंस नरूला (Prince Narula)- इन्हें रियलिटी शोज का निर्विवाद राजा माना जाता है. प्रिंस ने 'एमटीवी रोडीज 12', 'एमटीवी स्पिलट्सविला 8', 'बिग बॉस 9' और 'नच बलिए 9' जीतकर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है.

दिव्या अग्रवाल- 'द 50' की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने'बिग बॉस ओटीटी 1' और 'ऐस ऑफ स्पेस' का खिताब जीता है. इस शो की वो प्रमुख कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी शामिल हैं.

हामिद बरकजी- 'द 50' की कंटेस्टेंट हामिद बरकजी भी दो रियलिटी शो की विनर रह चुकी हैं. जहां वह 'एमटीवी रोडीज रिवोल्यूशन' और 'स्प्लिट्सविलाX4' की विजेता रही हैं.

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)- टीवी की मशहूर 'कोमोलिका' यानी उर्वशी ने 'बिग बॉस सीजन 6' की ट्रॉफी जीतकर यह साबित कर दिया था कि वे असल जिंदगी में भी उतनी ही स्ट्रॉन्ग और निडर हैं.

शिव ठाकरे (Shiv Thakare)- 'बिग बॉस मराठी' के विजेता रहे शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस 16' में भी अपनी सादगी और खेल से दर्शकों का दिल जीता. वे रियलिटी शोज की दुनिया के एक बेहद चहेते नाम बन चुके हैं.

सिद्धार्थ भारद्वाज- रियलिटी शोज के विनर की लिस्ट में 'द 50' के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ भारद्वाज भी शामिल हैं. उन्होंने स्प्लिट्सविला 2' जीता था.

डिनो जेम्स- जहां डिनो जेम्स भी 'द 50' का हिस्सा हैं. उन्होंने 'खतरों का खिलाड़ी 13' की विजेता बन सबको चौंका दिया था.

मनीषा रानी- 'झलक दिखला जा 11' की विनर मनीषा रानी भी 'द 50' की कंटेस्टेंट हैं. उनके इस शो में शामिल होने से मुकाबला काफी कड़ा हो गया है.

First published on: Jan 28, 2026 07:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.