---विज्ञापन---
The 50: हफ्ते भर के अंदर शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट, करण पटेल ने झगड़े की वजह से छोड़ा शो

The 50: टीवी दुनिया का नया रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. 1 फरवरी को शुरू हुए इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो में फिल्मी दुनिया से जुड़े 50 सेलेब्रिटी ने हिस्सा लिया. शो में हर दिन नए-नए टास्क, झगड़ा और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. शो को एक लायन मास्क पहने शख्स चलाता है, जिसके अपने रुल्स हैं. हर रोज इस शो में कुछ खास होता है. वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि टीवी स्टार करण पटेल ने 'द 50' को अचानक अलविदा कह दिया. करण पटेल के एग्जिट से फैंस काफी शॉक लगा है. ऐसे में आइए जानते हैं अबतक शो से कौन-कौन बाहर हुआ है.

रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी स्टार करण पटेल (Karan Patel) ने 'द 50' (The 50) को छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि शो में एक टास्क के दौरान करण पटेल की लड़ाई रचित सिंह रोझा संग हो गई, जिसके बाद करण पटेल ने शो को अलविदा कहने का फैसला लिया. लड़ाई की वजह क्या थी ये अभी तक सामने नहीं आई.

शो से करण का जाना बहुत बड़ी खबर है. उन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं. ऐसे में शो से उनका जाना दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. लेकिन क्या करण दोबारा शो में लौटेंगे या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मेकर्स वाइल्ड कार्ड एंट्री से करण को वापस ला सकते हैं.

50 सितारों के साथ शुरू हुआ ये शो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं शो में शामिल कंटेस्टेंट के लिए मुकाबला अब धीरे-धीरे मुश्किल होता जा रहा है. शो में पहले ही दिन एक एलिमिनेशन देखने को मिला. सोशल मीडिया स्टार वंशज सिंह शो के पहले ही एपिसोड में बाहर हो गए.

इसकेव बाद शो में दो ऐसे एलिमिनेशन हुए हैं जिसने दर्शकों को हिलाकर रख दिया. इसमें शो के 11 खिलाड़ी ‘अनसेफ जोन’ में थे. इन खिलाड़ियों में फैज, बेबिका धुर्वे, सैमी, तेजस्वी प्रकाश, खानजादी, मोनालिसा, आर्या, सपना चौधरी, सौरभ घाडगे, मैक्सटर्न और सुमैरा शेख के नाम शामिल थे. वोटिंग शुरू हुई और फिर ‘द लायन’ ने बताया कि सौरभ घाडगे और सुमैरा शेख को घर से बेदखल किया जाता है.

हैरानी की बात ये रही कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को घर के किसी भी सदस्य ने वोट नहीं दिया. इन्हें जीरो वोट मिलने के कारण इस शो से बाहर कर दिया गया. ‘द लायन’ के इस ट्विस्ट ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. सौरभ घाडगे और सुमैरा शेख के एग्जिट ने हर किसी को हैरान कर दिया. आने वाले दिनों में ये शो और भी दिलचस्प होने वाला है.