Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

The 50: शो का सबसे रईस कंटेस्टेंट कौन? करोड़ों की मालकिन हैं ये 4 हसीनाएं

The 50: टीवी पर रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू हो चुका है. शो के पहले दिन कई ट्विस्ट देखने को मिले. दर्शकों को ये शोवे काफी पसंद आया है. इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट्स शामिल किए, जिसमे से पहले दिन एक टास्क के बाद एक कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट भी कर दिया गया. आज हम आपको इस शो शामिल सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स के बारे में बता रहे हैं.

तेजस्वी मदिवाड़ा- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर तेजस्वी मदिवाड़ा हैं, जो अब ‘द 50’ का भी हिस्सा हैं. तेजस्वी साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो साउथ की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी शो की सबसे अमीर कंटेस्टेंट हैं. उनकी नेटवर्थ 130 करोड़ बताई जा रही है.

करन पटेल- टीवी के पॉपुलर स्टार करन पटेल भी इस रियलिटी शो का हिस्सा हैं. उनकी नेटवर्थ लगभग 55 करोड़ रुपये बताई जा रही है. करन टीवी दुनिया के कई शोज में नजर आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी है.

प्रिंस नरूला- टीवी के कई रियलिटी शोज का हिस्सा रहे प्रिंस नरूला भी द 50 में शामिल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिंस की नेटवर्थ 45 करोड़ है. प्रिंस कई रियलिटी शोज के विनर भी रह चुके हैं.

सपना चौधरी- अपने डांस से सबको दीवाना बनाने वाली हरियणवी डांसर सपना चौधरी भी रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सपना के पास 50 करोड़ की संपत्ति है. अपने स्टेज शोज से सपना अच्छी कमाई करती हैं.

श्रुतिका अर्जुन- श्रुतिका अर्जुन को साउथ फिल्मों से अच्छी-खासी पहचान मिल हैं. उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्मों काम किया है. श्रुतिका कई टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं. द 50 में भी वो अपना दम दिखा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 42 करोड़ के आसपास है.

कृष्णा श्रॉफ- अगला नाम इस लिस्ट में सुपरस्टार जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ का है, जो ‘द 50’ की कंटेस्टेंट भी हैं. खबरों की मानें तो कृष्णा के पास 41 करोड़ की प्रॉपर्टी है.

सिद्धार्थ भारद्वाज- मॉडल और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज भी इस रियलिटी शो का हिस्सा है. वो एमटीवी स्प्लिट्सविला 2 के विजेता भी रहे हैं. सिद्धार्थ की नेटवर्थ 41 करोड़ बताई जा रही है.

First published on: Feb 03, 2026 03:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.