---विज्ञापन---
भरी महफिल में Sunny Leone हुईं अनकम्फर्टेबल, पति ने इस तरह किया सपोर्ट

एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी बीते रविवार को एक इवेंट के दौरान Oops मोमेंट का शिकार हो गईं. हालांकि, इस इवेंट में उनके साथ उनके पति डेनियल वेबर मौजूद रहें और उन्होंने चीजों को अपनी तरह से हैंडल कर लिया. दरअसल सनी अपनी स्टाइलिश ड्रेस की वजह से असहज हो गईं.

बीते रविवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान सनी लियोनी फ्लोर-लेंथ डार्क ब्राउन कलर के गाउन में नजर आईं. ये ड्रेस कुछ ऐसी थी कि एक्ट्रेस को ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा. हालांकि इस ड्रेस में सनी काफी खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं.

यहां फोटो के लिए पोज देते हुए सनी लियोनी को अचानक कपड़ों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने तुरंत अपना मुंह पीछे की ओर मोड़ लिया. उसी दौरान उनका निप्पल पैच कैमरे में कैद हो गया. बाद में उनका ये मोमेंट तेजी से वायरल हो गया.

इस इवेंट में सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी मौजूद थे. उन्होंने तुरंत सनी को अपनी ओर कवर किया और उन्हें कपड़े ठीक करने को कहा. ऐसे में सनी ने खुद को संभाला और अपनी ड्रेस ठीक की. इसके बाद एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने शानदार पोज दिए.

हालांकि बाद में सनी लियोनी का ऊप्स मोमेंट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सनी के पति डेनियल वेबर भरी महफिल में अपनी पत्नी सनी को सपोर्ट करते दिखे. सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर को खूब सराहा गया.

बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वेबर से शादी की थी. कपल के तीन बच्चे हैं. एक बेटी और बेटे, जिनका नाम निशा, नोआ और अशेर है. नोआ और अशेर जुड़वा भाई हैं. बड़ी बेटी निशा को सनी लियोनी ने गोद लिया है. सनी अक्सर अपने मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.