---विज्ञापन---

फेमस यूट्यूबर की फ्लॉप फिल्म अब OTT में पर होगी रिलीज, खराब रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Flop Film OTT Release: यूट्यूबर से एक्टर बने प्रदीप रंगनाथन के फैंस के लिए खुशखबरी आई है. 'लव टूडे' और 'ड्रैगन' जैसी सुपरहिट देने वाले एक्टर प्रदीप रंगनाथन नई तमिल फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

विग्नेश शिवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसे 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. प्रदीप रंगनाथन के अलावा कृति शेट्टी और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रदीप रंगनाथन की फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के 26 दिन बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. अब फिल्म के ओटीटी रिलीज की तारीख भी अनाउंस हो गई है.

बता दें कि फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. हाल ही में प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है.

---Advertisement---

प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा, 'जब पुराने तौर-तरीकों और मॉर्डन रूल्स की बात आती है, तो जाहिर है कि कीमत ज़्यादा होती है (तिरछी नज़र वाला इमोजी) #LoveInsuranceKompanyOnPrime, 6 मई. यह फिल्म सभी साउथ इंडिया की भाषाओं के साथ हिंदी में रिलीज होगी.

बता दें कि 'लव इंश्योरेंस कंपनी' बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म ने भारत में 35.38 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 60.23 करोड़ रुपये की कमाई की है.

First published on: May 02, 2026 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.