---विज्ञापन---
कौन है साउथ का अरिजीत सिंह? जिसने थलपति विजय से अल्लू अर्जुन तक के लिए गाए गाने
Who is South's Arijit Singh: फिल्मों की दुनिया में अगर एक्टर पर्दे के सितारे होते हैं, तो वहीं सिंगर उस पर्दे की आत्मा होते हैं, जो अपनी मधुर आवाज से पर्दे पर दिख रहे सीन दर्शकों के दिल में उतार देते हैं. आज हम ऐसे ही एक सिंगर की बात करने वाले हैं, जिन्हें साउथ सिनेमा का अरिजीत सिंह भी कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा.
साउथ के पॉपुल सिंगर
हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं, उसका नाम सिड श्रीराम है, जिनका गाना आज आपको साउथ सिनेमा की लगभग हर फिल्म में मिल जाएगा. सिड श्रीराम साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं.
कौन हैं सिड श्रीराम?
सिड श्रीराम का जन्म 19 मई 1990 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ. हालांकि, उनके जन्म के एक साल बाद उनका परिवार अमेरिका चले गए. सिड श्रीराम का पालन-पोषण और पढ़ाई लिखाई कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में हुई.
3 साल की उम्र से सीखा संगीत
सिड श्रीराम को गाने की कला और म्यूजिक समझ अपनी मां और संगीत टीचर लता श्रीराम से मिली थी. उन्होंने महज 3 साल की उम्र से अपनी के साथ कर्नाटक संगीत सीखना शुरू कर दिया था.
सिगिंग करियर की शुरुआत
सिड श्रीराम ने फिल्मों में अपने सिगिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई तमिल फिल्म 'काडाल' से की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ की कई हिट फिल्मों में गाने आए, जो हिट भी हुए. इस दौरान थलपति विजय की कई फिल्म में गानें आए.
साउथ के अरिजीत सिंह
साल 2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-1' के सुररहिट सॉन्ग 'श्रीवल्ली' ने उन्हें साउथ के साथ-साथ पूरे भारत में फेमस कर दिया. इसके बाद से ही कई लोग उन्हें साउथ सिनेमा का अरिजीत सिंह भी कहते हैं.