---विज्ञापन---

फ्लॉप फिल्म से शुरू एक्टिंग, फिर बना ब्लॉकबस्टर मूवीज का किंग; अब सीएम बनने जा रहा ये सुपरस्टार

Superstar Success Story: भारतीय इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स और सुपरस्टार हैं, जिनकी सफलता की कहानी आज लोगों को प्रेरणा और आगे बढ़ने का हौसला देती है. आज हम ऐसे ही एक सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिसने फिल्मी दुनिया में एक फ्लॉप मूवी के साथ कदम रखा था और देखते ही देखते ब्लॉकबस्टर मूवीज का किंग बन गया.

सुपरस्टार से राजनेता

हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर थलापति विजय हैं, जिनके लिए आज दिन बहुत ही ज्यादा खास है. सालों पर बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले थलापति विजय ने संन्यास लेकर राजनीति में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसके नतीजे अब उनकी जीत की तरफ जा रहे हैं.

---Advertisement---

एक्टिंग से लिया संन्यास

थलपति विजय ने साल 2024 में एक्टिंग से संन्यास लेकर खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया. उनकी इस घोषणा ने सभी फैंस को चौंका दिया. इसके बाद से एक्टर अपनी राजनीतिक गतिविधियों में जुट गए. इस दौरान उनकी फिल्म रिलीज के लिए अटकी और उनकी पत्नी ने उनसे डिवोर्स मांगा.

एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

विजय का जन्म 22 जून 1974 को मद्रास (चेन्नई) में हुआ. विजय ने लोयोला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन एक्टिंग की चाहत पूरी करने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी.

---Advertisement---

फ्लॉप फिल्म एक्टिंग की शुरुआत

विजय ने 1992 में आई फिल्म 'नालय्या थीरपु' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, इस वक्त वो सिर्फ 18 साल के थे. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें लोगों के बीच पहचान साल 2004 में आई फिल्म 'घिल्ली' से मिली, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

ब्लॉकबस्टर किंग बनने का सफर

इसके बाद विजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर तमिल सिनेमा के थलापति बन गए. विजय ने अपने 34 साल के एक्टिंग करियर में 68 फिल्में की हैं, जिसमें ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं.

First published on: May 04, 2026 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.