---विज्ञापन---

थलपति विजय के CM बनते ही सामने आई Jana Nayakan की रिलीज डेट? जानें कब पर्दे पर उतरेगी फिल्म

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Release Date Update: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने इसी महीने सीएम पद की शपथ ली है. मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय पूरी तरह से अपने काम में लग गए हैं. इसी भी उनकी आखिरी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज को लेकर भी एक अपडेट सामने आया है. जिसके अनुसार पिछले 5 महीनों से अधर में लटकी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. इसके साथ ही ऐसी खबर है कि ये फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी. चलिए पूरा माजरा समझते हैं.

क्या है 'जना नायकन' पर अपडेट?

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' को लेकर सामने आई ताजा अपडेट यह है कि कई टिकट वेबसाइटों पर फिल्म का टाइटल अपडेट कर दिया गया है. इसके अलावा बुक माई शो पर भी जना नायकन की रिलीज डेट जून में अपडेट कर दी गई है.

---Advertisement---

5 महीनों से लटकी है फिल्म

एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' जनवरी में रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही CBFC की रिव्यू कमेटी के पास भेजी गई थी. जिसके बाद से ही ये फिल्म CBFC के पास सर्टिफिकेट के लिए अटकी हुई है.

आधिकारिक बयान सामने...

ताजा अपडेट के अनुसार, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट पर फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज डेट अब 19 जून शो हो रही है. हालांकि, 'जन नायकन' की रिलीज डेट पर अभी तक मेकर्स या केवीएन प्रोडक्शंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---Advertisement---

फिल्म के प्रोड्यूसर ने क्या कहा?

फिल्म 'जना नायकन' के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण ने शुक्रवार शाम एक मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, 'यह जन नायकन के बारे में बात करने की जगह नहीं है. मैं मंदिर दर्शन के लिए आया हूं. लेकिन जैसा कि मैंने बताया.'

रिलीज डेट की घोषणा...

वेंकट के नारायण ने कहा, 'हम सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे जल्द ही दे देंगे. हम इसे जल्द से जल्द रिलीज करेंगे. यह किसी और बात के लिए नहीं है, धन्यवाद. मैं यहां भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं. सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी.'

---Advertisement---
First published on: May 24, 2026 06:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.