---विज्ञापन---

एक ही शादी में अपने नए पति और पत्नी के साथ पहुंचे तलाकशुदा सुपरस्टार्स, फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Divorced Superstars Attend Same Wedding With New Spouses: साउथ सिनेमा के फेमस स्टार्स नागा चैतन्य और समंथा रुथ प्रभु एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. दरअसल, सालों बाद एक बार फिर ये तलाकशुदा सुपरस्टार्स एक दूसरे के सामने आ गए हैं. इस समय इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

हैदराबाद में ग्रेंड रिसेप्शन

दरअसल, एशियन सिनेमाज के प्रोड्यूसर सुनील नारंग की बेटी सिमरन नारंग की हाल ही में शादी हुई थी. इस शादी के बाद शनिवार को हैदराबाद में ग्रेंड रिसेप्शन में रखा गया. जिसमें चिरंजीवी और नागार्जुन तक टॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे शामिल हुए.

---Advertisement---

नए पति और पत्नी के साथ पहुंचे तलाकशुदा स्टार्स

हैदराबाद में आयोजित इस ग्रैंड रिसेप्शन में एक्स लवर्स और कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ प्रभु भी शामिल हुए. नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला और समंथा अपने पति राज निदिमोरू के साथ पहुंची.

तलाक के सालों बाद...

चैतन्य और सामंथा के तलाक के सालों बाद, दोनों स्टार्स किसी फंक्शन में पहुंचे हैं. हालांकि, यहां भी उन्हें कहीं साथ में नहीं देखा गया है. दोनों स्टार्स अपने नए लाइफ पार्टनर के साथ पार्टी में पहुंचे और खुश दिखाई दिए.

---Advertisement---

सामंथा ने क्या पहना...

सामंथा अपने पति राज के साथ सिमरन के रिसेप्शन में पहुंचीं, इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरी हुई दिखाई दी. इस दौरान उन्होंने बैंगनी और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं उनके पति राज ने सूट पहना था.

रिसेप्शन में पहुंचे चैतन्य

वहीं, चैतन्य और पत्नी शोभिता, पापा नागार्जुन और मां अमला के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. चैतन्य ने इस मौके पर सूट पहना था और उनकी पत्नी शोभिता ने नीले और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी.

First published on: May 03, 2026 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.