---विज्ञापन---

क्रिमिनल के दिमाग को पढ़ना चाहती थी अक्षय कुमार की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, एक गाने ने बदल दी पूरी जिंदगी

Actress Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी के लिए अपनी पहचान बना पाना उतना आसान नहीं है, फिर चाहे वो हीरो हो या हीरोइन. आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. आज ये हीरोइन भारत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन हैं, जो इस समय सुपरस्टार विजय थलापति के साथ अफेयर की खबरों को लेकर पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं.

---Advertisement---

क्रिमिनल के दिमाग को पढ़ना चाहती थी एक्ट्रेस

तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने चेन्नई में ही बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. तृषा ने बताया था कि वो क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं. कॉलेज के दिनों ही उन्होंने मॉडलिंग में कदम रख दिया.

जीता मिस मद्रास का खिताब

इसके बाद तृषा ने साल 1999 में मिस मद्रास का खिताब जीता. इसके बाद से तृषा को फिल्मों के ऑफर आने लगे. तृषा ने अपने एक्टिंग की शुरुआत साल 1999 में आई तमिल फिल्म ‘जोड़ी’ में सपोर्टिंग रोल से की थी.

---Advertisement---

एक गाने ने बदल दी पूरी जिंदगी

इसके बाद, साल 2000 में आए फाल्गुनी पाठक के हिट सॉन्ग 'चुनरी उड़ उड़ जाए' में तृषा को आशिया टाकिया के साथ कास्ट किया गया, जिसमें उनके काम की तारीफ हर किसी ने की. इसके बाद 2002 में आई फिल्म ‘मौनम पेसियाधे’ में तृषा बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट हुईं, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा.

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं तृषा?

तृषा कृष्णन ने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में देने के साथ ही बॉलीवुड में भी एक हिट फिल्म दी है. जिसका नाम 'खट्टा मीठा' है, इस फिल्म में तृषा ने अक्षय कुमार के साथ बीग स्क्रिन शेयर करती नजर आई थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, तृषा एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.

First published on: May 04, 2026 04:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.