Wednesday, 14 January, 2026

---विज्ञापन---

सस्पेंस और थ्रिलर में सबकी बाप हैं साउथ की ये फिल्में, एक्शन का तड़का देख घूम जाएगा दिमाग

साउथ इंडियन सिनेमा की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुकी हैं. हालांकि इन फिल्मों ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि ओटीटी पर भी धमाल मचाया है. हम आपको जिन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, उनमें आपको जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर के साथ ही एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा. इन फिल्मों की कहानियां इतनी जबरदस्त हैं कि आपका अपनी जगह से हिलने का भी मन नहीं करेगा. तो आप ऐसे में आप बिना किसी टेंशन के ओटीटी पर इन मूवीज को देख सकते हैं.

ARM (एआरएम)- ओटीटी पर देखने के लिए टोविनो थॉमस की यह एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है. इस फिल्म में तीन अलग-अलग टाइमलाइंस की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म की जादुई दुनिया और टोविनो का ट्रिपल रोल आपको जरूर पसंद आएगा. इसे आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

स्वैग (Swag)- ओटीटी की यह एक अनोखी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में जेंडर और वंशावली के मुद्दों को एक बहुत ही मजाकिया और दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विवेकानंदन विरलानु (Vivekanandan Viralanu)- शाइन टॉम चाको की यह फिल्म एक सोशल सटायर है. इस फिल्म में आज के डिजिटल दौर में प्राइवेसी और 'वायरल' होने के चक्कर में उलझी जिंदगी को बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

देवरा: पार्ट 1 (Devara)- जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की यह फिल्म एक्शन से भरपूर है. समुद्र की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी में पिता-पुत्र के रिश्तों और वीरता को दिखाया गया है. ये फिल्म नेटफिलिक्स पर उपलब्ध है.

लकी भास्कर (Lucky Bhaskhar)- दुलकर सलमान की यह फिल्म काफी जबरदस्त है. 80 और 90 के दशक के बॉम्बे पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण बैंक क्लर्क वित्तीय घोटालों के बीच अपनी किस्मत बदलता है. इसे आप नेटफिलिक्स पर देख सकते हैं.

First published on: Jan 06, 2026 05:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.