---विज्ञापन---
‘चेन्नई’ सुन शर्म से लाल हुई Mrunal Thakur, Siddhant Chaturvedi ने भी ली चुटकी, भरी महफिल में उड़ी धनुष संग डेटिंग की अफवाह

मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष की डेटिंग की अफवाहें इन दिनों जोरों पर है. यहां तक कि दोनों की शादी की रूमर्स भी सुनने को मिल रही हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर मृणाल और धनुष में से किसी ने भी रिएक्ट नहीं किया है. लेकिन एक बार फिर से कुछ ऐसा हुआ , जिससे मृणाल और धनुष की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, मृणाल ठाकुर इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का प्रमोशन कर रही हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों ही एक इवेंट में शामिल हुए थे और इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनके चेन्नई कनेक्शन को लेकर सवाल पूछ लिया. रिपोर्टर ने मृणाल से का, " वो चेन्नई वाले कुछ सवाल पूछ रहे थे आपसे? इसपर सिद्धांत तुरंत बोले, "वो सवाल इनसे था वो चेन्नई वाला या मुझसे था?

सिद्धांत के इतना कहते ही मृणाल मुस्कुराने लगी और उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया. वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे. सिद्धांत मृणाल को चिढ़ाते हुए नजर आए. यहां तक कि जिस रिपोर्टर ने ये सवाल पूछा था वह भी जोरों से हंसने लगा और कहा हम समझ रहे हैं.

बता दें कि मृणाल और धनुष की डेटिंग की चर्चाएं अगस्त 2025 से शुरू हुईं थी. यह चर्चाएं फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के दौरान शुरू हुईं, जब दोनों एक दूसरे के साथ नजर आए.

हाल ही में जब दो दीवाने सहर का टीजर रिलीज हुआ था तो धनुष ने भी इसकी तारीफ की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीजर वाले पोस्ट पर कमेंट कर लिखा था, "टीजर अच्छा लग रहा है", जिसपर मृणाल ने रिप्लाई में हार्ट और सूरजमुखी फूल वाला इमोज बनाया था.

मृणाल और धनुष की शादी की अफवाहें भी बीते दिनों खूब उड़ी थी. कहा जा रहा था कि दोनों की शादी वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी कि 14 फरवरी 2026 को होने वाली है. हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में एक्ट्रेस के करीबी ने बताया था कि मृणाल फरवरी में शादी नहीं कर रही हैं. यह सिर्फ अफवाह है. इसके अलावा मनी कंट्रोल ने भी धनुष के करीबी सूत्र के हवाले से खबर दी थी एक्टर का दूसरी शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है.

वहीं, दो दीवाने सहर को लेकर बात करें तो इस फिल्म का डायरेक्शन रवि उदयावर ने किया है. फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता और आयशा रजा भी नजर आएंगी.