Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Vadh 2 रिलीज से पहले Sanjay Mishra और Neena Gupta का धमाका, पूरे स्वैग में करवाया फोटोशूट

Vadh 2: बॉलीवुड स्टार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 इन दिनों सुर्खियों में हैं. फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने जा रही है. फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मूवी के लीड एक्टर्स ने पूरे स्वैग में अपना एक फोटोशूट कराया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ‘वध 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था. सिनेमाघरों में ये फिल्म 6 फरवरी को रिलीज हो रही है.

इसी बीच फिल्म के लीड स्टार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने एक शानदार, रेट्रो स्टाइल में फोटोशूट करवाया है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में दोनों पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं.

रंग-बिरंगे इन फोटोज में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. बिंदास स्वैग और स्टाइल के साथ संजय मिश्रा और नीना गुप्ता बेहतरीन लुक दे रहे हैं. ये फोटोज इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं.

एक्टर्स ने खुद अपने सोशल मीडिया पर ये शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “दिखा रहे हैं दमदार लुक्स, छुपा रहे हैं खतरनाक रहस्य.” बता दें वध 2 के ट्रेलर को पहले ही खूब प्यार मिल चुक है.

फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज भी देखते बन रहा है. वध 2 की कहानी जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

First published on: Jan 30, 2026 07:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.