---विज्ञापन---
Aishwarya Rai को डेट करते-करते इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे Salman Khan, प्यार करना पड़ गया था महंगा

Salman Khan Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर्स जितने ज्यादा पर्दे की कहानी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, उससे ज्यादा वो अपनी पर्सनल जिंदगी के कारण चर्चा में ज्यादा रहते हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं, जो सुपरस्टार सलमान खान की लव लाइफ से जुड़ा है, जहां ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में रहते हुए सलमान खान का दिल किसी और एक्ट्रेस पर आ गया था.

सलमान खान की लव लाइफ का ये किस्सा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान का है. खबरें थीं कि सलमान खान इस फिल्म की एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे.

फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान, ऐसी अफवाहें थीं कि प्रीति जिंटा और सलमान खान एक-दूसरे के करीब आ गए थे.

ये बात अलग है कि इन अफवाहों पर ज्यादा लोगों ने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि सभी को सलमान और ऐश्वर्या राय के सीरियस रिलेशनशिप के बारे में पता था.

साल 2001 में एक ऑडियो टेप लीक हुई थी, जिसके बारे में अफवाह थी कि ये ऑडियो टेप ऐश्वर्या और सलमान के बीच बातचीत का है, जो कथित तौर पर 4 घंटे की थी.

इस ऑडियो टेप में सलमान को खुद ये कबूल करते हुए सुना गया है कि उन्होंने फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' की शूटिंग के दौरान प्रीति जिंटा के साथ सोया था.

इस ऑडियो टेप ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया था, हालांकि, सबूतों की कमी के कारण जल्द ही मामले पर बातें और चर्चा बंद हो गई. लेकिन जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान अलग हुए, तो लोगों ने अंदाजा लगाया कि प्रीति जिंटा की वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ.