---विज्ञापन---
क्या रुबीना दिलैक फिर से बनने वाली हैं मां? लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कन, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं प्रेग्नेंट हूं’

Rubina Dilaik is Pregnant?: टीवी की टीआरपी क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रुबिना दिलैक एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार 'बिग बॉस 14' की विनर अपनी एक वीडियो की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. रुबिना के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. इस वायरल वीडियो में टीवी की किन्नर बहू ने एक बड़ा ऐलान किया है. चलिए जानते हैं कि वीडियो में रुबिना ने ऐसा क्या दिया है?

दरअसल, रुबीना दिलाइक ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर करके पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस वीडियो में रुबिना ने एक बड़ा ऐलान किया है.

इस वायरल वीडियो में रुबीना प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में रुबिना पहले कैमरे की ओर मुड़कर मुस्कुराती. फिर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते कहती हैं, 'मैं प्रग्नेंट हूं.'

रुबिना के इतना कहने के बाद ही अचानक से वीडियो खत्म हो जाता है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में भी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और न ही उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला को टैग किया.

रुबिना के इस वीडियो क्लिप ने एक्ट्रेस के फैंस को असमंजस में डाल दिया है. वहीं, कई लोग इस अनाउंसमेंट से काफी हैरान और कंफ्यूज हैं.

एक फैन ने हैरानी जताते हुए कमेंट में लिखा, 'सच है या झूठ?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि यह वह प्रेग्नेंट नहीं है जिसके बारे में हम सोच रहे हैं? यह कुछ और ही है.'

बता दें कि रुबीना और अभिनव ने सोशल मीडिया पर 27 दिसंबर 2023 को बताया था कि उनकी दो जुड़वां बेटियां हुई हैं, जिनका नाम उन्होंने जीवा और एधा रखा है.