Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

कहीं घर के बाहर चलीं गोलियां, तो कहीं चली गई जान, Rohit Shetty से पहले इन 6 सेलिब्रिटीज पर हो चुका है जानलेवा हमला

Rohit Shetty 6 Celebs Firing Attacked: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर शनिवार की देर रात फायरिंग हुई. ये हमला रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू वाले घर पर हुआ है. खबरों के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाशों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गए. बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी पर इस तरह जानलेवा हमला किया गया है. आज हम आपको ऐसे ही 6 के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर इस तरह के जानलेवा हमले हो चुके हैं.

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के बांद्रा में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में दो अनजान हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाथीं.. इस घटना ने सलमान के फैंस के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को डरा दिया.

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर 17 अगस्त 2025 को 3 लोगों ने सुबह-सुबह ही ताबड़तोड़ फायरिंग की. हालांउस समय, उस एल्विश घर में नहीं थे.

AP Dhillon: फेमस पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर पर सितंबर 2024 में 14 राउंड गोलियां बरसाई गई थीं. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली थी.

Gulshan Kumar: टी-सीरीज को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले गुलशन कुमार पर मंदिर के बाहर फायरिंग की गई. हमले मेंहमले उनकी जान चली गई. इस घटना ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में दहशत फैला दी थी.

Khushboo Patani: एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर खुशबू पाटनी के बरेली वाले घर के बाहर 12 सितंबर 2025 को कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी. बता दें कि खुशबू पाटनी पूर्व भारतीय मेजर हैं.

Sidhu Moosewala: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के बारे में कौन नहीं जाहै? है. सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी को दिन-दहाड़े घेरकर हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाईं.

First published on: Feb 01, 2026 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.