---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna या Vijay Deverakonda, दौलत के मामले में कौन किसपर भारी?

फिल्म इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत और हसीन अदाकारा रश्मिका मंदाना साउथ स्टार विजय देवरकोंडा संग शादी रचाने जा रही हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से ऐसी चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. हालांकि, अभी ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. रश्मिका और विजय, दोनों ही इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार हैं. ऐसे में आइए इन दोनों की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है. दोनों 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उनकी शादी उदयपुर के सिटी पैलेस में हो रही है. हालांकि इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

विजय और रश्मिका, दोनों ही इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं. साउथ के साथ ही रश्मिका बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाए हुए हैं. बात करें रश्मिका मंदाना की संपत्ति के बारे में तो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 66 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. रश्मिका एक फिल्म में काम करने के लिए 4-10 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं.

इंडिया के कई शहरों में रश्मिका मंदाना की प्रॉपर्टी है. बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, कूर्ग और हैदराबाद में उनके लग्जरी बंगले हैं. बेंगलुरु वाले बंगले की कीमत 8 करोड़ है. उनके पास ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट, टोयोटा इनोवा, और मर्सिडीज बेंज सी-क्लास जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं.

अब बात करें विजय देवरकोंडा की तो, नेटवर्थ के मामले में वो भी किसी से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वो 50-70 करोड़ के मालिक हैं. एक मूवी में काम करने के लिए विजय 12-15 करोड़ फीस लेते हैं.

विजय देवरकोंडा के पास भी आलीशान बंगला हैं. उनके हैदराबाद वाले बंगले की कीमत लगभग 15 करोड़ बताई जाती है. विजय के पास Volvo XC90, Ford Mustang, रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी लक्जरी कारें हैं.

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने साथ में भी कई फिल्में की हैं. फिल्म गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) में दोनों की शानदार जोड़ी देखने को मिली है. वहीं जल्द ही दोनों अपकमिंग फिल्म राणाबाली में नजर आएंगे, जो एक पैन इंडिया फिल्म होगी और 11 सितंबर को रिलीज होगी.