Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

‘मेजर इकबाल’ और ‘रहमान डकैत’ से ज्यादा है ‘धुरंधर’ के हमजा के ठाठ, शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को मिली 3 वैन

Dhurandhar Hamza 3 Vans: आदित्य धर की मोस्ट अवेडट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर अपनी छाप छोड़ दी है. हर तरफ फिल्म में रणवीर यानी हमजा के लुक की बात हो रही है. इसी खबर आ रही है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के ठाठ बाकी स्टार कास्ट से ज्यादा थे, जिसके सबूत सोशल मीडिया पर मिले हैं.

'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर सामने आने के बाद फैंस इसकी कहानी को लेकर अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं. इसी बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ किया है.

इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इसमें 'धुरंधर: द रिवेंज' के वेंडर ट्रांसपोर्टेशन सेक्शन के बारे में बताया जा रहा है. इस पोस्ट में सभी स्टार कास्ट की वैनिटी वैन की एंट्रीज दिखाई गई हैं.

इसी पोस्ट में हमजा के नाम से तीन अलग-अलग एंट्री देखीं गईं, जो पहली एंट्री 'हमजा वैन', 'हमजा स्टाफ वैन', और 'हमजा नॉर्मल वैन' के नाम पर थी. फिर क्या था, लोगों ने इसे रणवीर सिंह से जोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि फिल्म में हमजा का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह शूटिंग के सेट पर तीन वैन का इस्तेमाल करते थे.

बता दें कि पिछले साल द हॉलीवुड रिपोर्टर ने बताया था कि शूटिंग शेड्यूल के दौरान रणवीर सिंह को तीन वैनिटी वैन की जरूरत होती है. इनमें से एक उनका पर्सनल होता था, एक जिम वैन और एक उनके प्राइवेट शेफ के लिए था.

इसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक वैन का एवरेज मेंटेनेंस स्पेंड 10-15 लाख रुपये के बीच में है. वैन की कीमत की बात करें तो एक टॉप-टियर 'सुपर वैन' की कीमत 2-3 करोड़ रुपये हो सकती है.

First published on: Feb 04, 2026 04:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.