---विज्ञापन---
Dhurandar 2: हमजा के साथ खून की होली खेलेगा अपना ‘टाइगर’, सेट से लीक हुई फोटोज ने मचाया हड़कंप

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा है. इस जासूसी थ्रिलर की कामयाबी को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है. लेकिन सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब इसको लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. जहां इन वायरल तस्वीरों के आधार पर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि'टाइगर' बनकर जासूसी की दुनिया में पहले ही राज कर रहे सलमान खान अब 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' के रूप में एक नई पहचान बनाएंगे. यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर- सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन्हें फिल्म के सेट की तस्वीरें बताया जा रहा है. जहां सलमान खान को अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के साथ बालकनी सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें फिल्म के सेट से लीक हुई हैं.

सलमान खान होंगे 'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब'?- जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस की धड़कनें बढ़ गईं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान 'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब' का किरदार निभाएंगे. यानी की फिल्म की कास्ट और भी धमाकेदार हो जाएगी. E24 इन वायरल फोटोज की पुष्टि नहीं करता है.

कोई आधिकारिक अपडेट नहीं- इन वायरल तस्वीरों को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं है. यानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल जरूर हो रही हैं, लेकिन इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए बिना ऑफिशियल सूचना के इन तस्वीरों को हकीकल नहीं माना जा सकता है. वहीं फैंस का यह भी कहना है कि एक तस्वीर में सलमान खान को बिना मूछों के दिखाया गया है. वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान खान को मूछों के साथ दिखाया गया है. यानी ये तस्वीरें फेक हैं.

पोस्टर हो चुका है रिलीज- इसी बीच आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेकर्स ने 'धुरंधर 2' का पोस्टर रिलीज कर दिया है. जहां पोस्टर में रणवीर सिंह का लुक काफी खतरनाक लग रहा है. फैंस को उम्मीद है कि दूसरा पार्ट और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है.

रिलीज का इंतजार और हाइप- फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म रिलीज से पहले ही इसको लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है.