Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म का टीजर देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल? जानिए वजह

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट का ऐलान मेकर्स ने पहले ही कर दिया था. आज, 3 फरवरी को इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया, जिसे देखने के बाद मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन आखिर टीजर में ऐसा क्या दिखा कि कुछ फैंस निराश हो गए.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. 3 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसके बाद मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन इसी बीच कुछ फैंस के बीच इसे लेकर निराशा देखने को भी मिली.

धुरंधर 2: द रिवेंज का टीजर रिलीज हो गया है. लेकिन इसे लेकर इंटरनेट पर ट्रोलिंग भी देखी जा रही है. टीजर को दूसरी तरफ खूब ट्रोल भी किया जा रहा है.

ऐसा इसलिए क्योंकि टीजर में कुछ भी नया नहीं दिखा. इसमें शामिल ज्यादातर सीन्स फर्स्ट पार्ट के अंत में दर्शकों ने देखा था. ऐसे में यूजर्स मेकर्स को लगातार इसे लेकर ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल धुरंधर पार्ट 1 के अंत में मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर ऐलान किया था और एक छोटा सा टीजर भी दिखाया था, जो हूबहू हाल ही रिलीज हुए टीजर जैसा ही है. ऐसे में ये सीन्स देखकर ऑडियंस का माथा खराब हो गया है और मेकर्स को खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं.

दर्शकों का कहना है कि टीजर के नाम पर डायरेक्टर आदित्य धर ने ऑडियंस को चुना लगाने का काम किया है. इसमें शामिल सीन्स पहले ही दर्शक ‘धुरंधर’ फिल्म के एंड सीन में देख चुके है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी हद तक वही है.

सोशल मीडिया पर मेकर्स की जमकर आलोचना हो रही है. बता दें धुरंधर पार्ट 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. हाल ही मेकर्स ने फिल्म का शानदार पोस्टर भी जारी किया. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

First published on: Feb 03, 2026 03:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.