---विज्ञापन---
‘Mardaani 3’ से क्या फिर Rani Mukerji करेंगी कमाल? पिछले 10 साल में नहीं हुई एक भी सोलो फिल्म फ्लॉप, नेशनल अवॉर्ड भी किया अपने नाम

बॉलीवुड की 'क्वीन' रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'मर्दानी 3' के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई हैं. अक्सर कहा जाता है कि बॉलीवुड में केवल मेल सुपरस्टार्स का बोलबाला है, लेकिन रानी मुखर्जी ने पिछले 10 सालों में इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है. बिना किसी बड़े हीरो के, अपने दम पर फिल्में हिट कराने वाली रानी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड इस बात का गवाह है कि वे इंडस्ट्री की असली 'सोलो स्टार' हैं. आइए देखते हैं 'मर्दानी 3' के जरिए रानी कैसे एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार हैं.

सोलो फिल्मों का अनूठा रिकॉर्ड- रानी मुखर्जी बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने पिछले एक दशक में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है. 'मर्दानी' (2014) से लेकर 'हिचकी' और 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' तक, उनकी लगभग सभी सोलो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं. यह उनके स्टारडम का ही कमाल है कि दर्शक केवल उनके नाम पर सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते हैं

'मर्दानी 3' का डार्केस्ट चैप्टर- फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किस्त अब तक की सबसे 'डार्क' और 'क्रूर' फिल्म बताई जा रही है. इस बार शिवानी शिवाजी रॉय एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करती नजर आएंगी जो मासूम लड़कियों को गायब कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने पहले ही इसके हिट होने का संकेत दे दिया है.

75 करोड़ का दांव और बड़ी चुनौती- 'मर्दानी' के पिछले दोनों पार्ट्स के मुकाबले 'मर्दानी 3' को लगभग 75 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाया गया है. बॉक्स ऑफिस पर इस बार रानी का सामना सनी देओल की 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्मों से भी है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि रानी की वफादार ऑडियंस उन्हें निराश नहीं करेगी.

2010 के बाद मेल स्टार्स के साथ फिल्में- रानी मुखर्जी ने 2010 के बाद मेल स्टार्स के साथ फिल्मों में बहुत कम ही देखा गया. उन्होंने आमिर खान के साथ 'तलाश' (2012) और सैफ अली खान के साथ 'बंटी और बबली 2' (2021) में काम किया. वहीं 'बॉम्बे टॉकीज' (2013) उस समय एक एक्सपेरिमेंटल एंथोलॉजी फिल्म थी, जिसे बॉक्स ऑफिस मैटेरियल की तरह नहीं माना गया. यानी ये तीन फिल्में ही ऐसी रही हैं, जिनमें रानी ने 2010 के बाद मेल स्टार्स के साथ काम किया.

6 फीमेल लीड रोल फिल्में- 2011 से अब तक रानी मुखर्जी ने 6 फीमेल लीड फिल्में की हैं. जहां नो वन किल्ड जेसिका (2011), अय्या (2012), मर्दानी (2014), हिचकी (2018), मर्दानी 2 (2019), मर्दानी 3 (2026) जैसी फिल्में शामिल हैं. इनमें से अगर अय्या (2012) को छोड़ दें तो बाकी सारी फिल्मों से तगड़ा कलेक्शन किया है. 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला. वहीं अब मेकर्स को 'मर्दानी 3' से भी काफी उम्मीदें हैं.