Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Randeep Hooda की पत्नी लिन लैशराम बनने वाली हैं मां, बंप फ्लॉप करते हुए सामने आईं बेबी शॉवर की फोटोज

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम से साल 2023 में शादी की थी. कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी. शादी के दो साल बाद अब कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसके बेबी शॉवर की तस्वीरें हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

नवंबर में लिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉप करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इस दौरान बेबी शॉवर में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं.

बेबी शॉवर में लीन लैशराम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. उन्होंने इस दौरान गोल्डन साड़ी पहनी है और जिसपर रेड कलर की एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहना हुआ है. साथ ही उन्होंने बेबी शॉवर के लिए घर को फूलों और मालाओं से सजाया हुआ है.

साथ ही लिन और रणदीप भी एक फोटो में साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ने हाथ में बेबी सॉक्स पकड़े हैं और दूसरी फोटो में रणदीप लीन के पीछे मुस्कुराते हुए खड़े दिख रहे हैं.

इसके अलावा लीन के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त भी फोटोज में नजर आ रहे हैं.वहीं, फैंस कपल को जल्द माता पिता बनने की बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "ओह बहुत सुंदर, शुभकामनाएं और प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय करें. दूसरे ने लिखा, "ऑल द बेस्ट लीन".

बता दें कि लीन और रणदीप की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली में हुई थी. जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया है और साल 2023 में इम्फाल, मणिपुर में पारंपरिक रिवाजों से शादी कर ली.

काम को लेकर बात करें तो रणदीप फिल्म ऑपरेशन खुकरी में नजर आएंगे. हालांकि फिल्म को लेकर फिलहाल कोई खास अपडेट सामने नहीं आया है.

First published on: Jan 27, 2026 02:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.