Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

7 एपिसोड वाली इस सीरीज में मिलेगा रोंगटे खड़े कर देना वाला ट्विस्ट, Drishyam-Andhadhun का सस्पेंस भी होगा फेल

ओटीटी पर हर दिन, हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म वेब सीरीज रिलीज होती ही रहती है. अक्सर लोग ही ओटीटी पर अलग अलग कंटेंट की तलाश करते हैं. वहीं, इन दिनों क्राइम थ्रिलर लोगों की पसंद बना हुआ है. दृश्यम-अंधाधुन जैसी फिल्मों ने लोगों को अच्छा सस्पेंस और थ्रिलर दिया. वैसे ही आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज की, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और आते ही चर्चा में आ गई है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, 7 एपिसोड वाली यह वेब सीरीज एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है. यह वेब सीरीज 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज दलदल की. जिसमें भूमि पेडनेकर, संदीप कुलकर्णी और प्रतीक पचौरी अहम रोल में नजर आए हैं. वेब सीरीज

दलदल वेब सीरीज की स्टोरी एक नई-नई बनी डीसीपी रीटा फरेरा यानी कि भूमि पेडनेकर से शुरू होती है. जिसे गर्ल्स ट्रैफिकिंग के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने के बाद प्रमोशन मिलता है.

रीटा शहर में होने वाली लगातार हत्याओं के एक खौफनाक केस सुलझाने की जिम्मेदारी दी जाती है. जिसमें वह बुरी तरह से उलझ जाती है. इस दौरान वह सीरियल किलर की तलाश करती है और दूसरी ओर वह अपने पास्ट की यादों से भी जंग लड़ती है. सीरियल किलर हर बार हत्या करने के बाद उसके मुंह में नॉनवेज भर देता है. जो कि अजीब और चौंकाने वाला है.

इस सीरीज का हर एपिसोड 30 से 35 मिनट तक का है. इस सीरीज को IMDB पर 5.6 की रेटिंग मिली हैं. हालांकि कम रेटिंग वाली इस सीरीज को लोग खासा पसंद कर रहे हैं. इसकी कहानी आपको आखिर तक बांधे रखेगी.

सीरीज में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी हैं. इसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है. भूमि पेडनेकर की सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि एक अरसे बाद उनकी अच्छी एक्टिंग फिर से देखने को मिली है.

First published on: Jan 31, 2026 04:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.