---विज्ञापन---
कॉमेडी क्राइम और थ्रिल से भरपूर हैं ये फिल्में, OTT पर करें एंजॉय

आज हम आपके लिए 7 बड़ी ही शानदार बॉलीवुड फिल्में लेकर आए हैं. आप इन फिल्मों को आराम से घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं. कॉमेडी, क्राइम और थ्रिल से भरपूर इन फिल्मों की कहानी देखकर आप झूम उठेंगे. लिस्ट में शामिल हर एक फिल्म मजेदार है. इनकी कहानी देखते समय आप बिल्कुल बार नहीं होंगे. चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं.

लव के लिए कुछ भी करेगा- साल 2011 में आई इस फिल्म में सैफ अली खान, फरदीन खान, आफताब शिवदसानी, सोनाली बेंद्रे और ट्विंकल खन्ना जैसे स्टार्स शामिल हैं. फिल में कॉमेडी के साथ ही आपको क्राइम का एंगल भी देखने को मिलेगा. इसे आप Prime Video के साथ YouTube पर भी देख सकते हैं.

बदमाश कंपनी- इस फिल्म में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास, मेयांग छांग लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी चार ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साथ काम करने का फैसला करते हैं, लेकिन बाद में उनके रिश्ते बिगड़ने लगते हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं. फिल्म YouTube पर भी मिल जाएगी.

मोनिका ओ माय डार्लिंग- थ्रिल और कॉमेडी से भरपूर फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक रोबोटिक्स इंजीनियर के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलती है.

बंटी और बबली- अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की इस फिल्म की कहानी आपको खूब पसंद आने वाली है. साल 2005 की इस सुपरहिट फिल्म को आप Netflix और YouTube पर देख सकते है.

लूटकेस- ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस फिल्म की कहानी देखकर आपको खूब मजा आने वाला है. ये एक जबरदस्त कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक सूटकेस के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल में एक आम आदमी पैसों से भरा सूटकेस पाता है

ब्लफमास्टर- कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में आपको जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा. इसमें अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की शानदार जोड़ी देखने को मिलती है. आप Prime Video aur YouTube पर देख सकते हैं.

कटहल- साल 2024 में आई फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया है. फिल्म में एक राजनेता के घर से गायब दो कटहल की खोज होती है. इसे आप Netflix पर कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं.