---विज्ञापन---
मंडे का सिरदर्द भूल जाइए! संडे इवनिंग को ‘सुपरहिट’ बना देंगी Netflix पर ट्रेंड हो रही ये 6 फिल्में-सीरीज

Netflix 6 Trending Movies & Series: अगर आप अपने संडे की शाम को एंटरटेनिंग और मजेदार बनाना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही एक शानदार फिल्मों और सीरीज की लिस्ट है. इसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्में और सीरीज शामिल हैं. चलिए एक नजर लिस्ट पर डालते हैं...

Stranger Things: ये हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर साइंस फिक्शन हॉरर सीरीज है, जिसके अब तक 5 सीजन आ गए हैं. इस वेब सीरीज का आखिरी एपिसोड 31 दिसंबर 2025 को हुआ था.

Jolly LLB 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरसद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' एक कॉमेडी और कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. जिसका क्लाइमैक्स हर किसी को हैरान कर देता है.

The Girlfriend: रश्मिका मंदाना की ये फिल्म एक टॉक्सिक रिलेशनशिप की कहानी दिखाती है. यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स ने काफी सराहा था.

Single Papa: ये एक फैमिली कॉमेडी और इमोशनल सीरीज है, जिसमें आपको कुणाल खेमु, ईशा तलवार और प्राजक्ता कोली जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आएंगे.

Andhra King Taluka: ये एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो पिछले साल रिलीज हुई थी. महेश बाबू पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम पोथिनेनी, उपेंद्र और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं.

Raat Akeli Hai Bansal Murder: नवाजुद्दीन सिद्दकी की ये फिल्म साल 2020 में आई मूवी 'रात अकेली है' की सीक्वल है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स आपके दिमाग की नसें खोल देगा.