---विज्ञापन---
बैन के बाद भी पाकिस्तान में देखी जा रही हैं भारतीय फिल्में, नंबर 1 पर है ये मूवी

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बारे में हर कोई वाकिफ है. बीते साल कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स, फिल्मों और शोज को बैन कर दिया गया था. हालांकि पाकिस्तान ने भी भारत की तमाम फिल्में अपने देश में बैन की हुई हैं. लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान में तमाम भारतीय फिल्में देखी जा रही हैं. लोग इन मूवीज को बहुत पसंद कर रहे हैं. इन दिनों नंबर वन पर दो महीने पहले रिलीज मूवी खूब ट्रेंड कर रही है.

धुरंधर: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म एक भारतीय जासूस के बारे में है, जो कि पाकिस्तान भेजा जाता है. इस मूवी में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ तक का कलेक्शन किया है. फिल्म पाकिस्तान में रिलीज के बाद बैन कर दी गई थी.लेकिन हाल ही में ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और उसके बाद यह नंबर वन पर पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही है.

तेरे इश्क में: तेरे इश्क में 2025 में रिलीज हुई थी. धनुष और कृति सेनन स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी पाकिस्तान में खूब देखी जा रही है. नेटफ्लिक्स पर यह मूवी पाकिस्तान में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

हक: लिस्ट में यामी गौतम स्टारर फिल्म हक भी शामिल है. यह फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है, जिसका पति उसे तीन तलाक देता है और अपने हक के लिए वह पति के खिलाफ कोर्ट केस लड़ती है.

दे दे प्यार दे 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 भी पाकिस्तान में ट्रेंड हो रही है. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है.

मर्दानी 2: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 भी लिस्ट में शामिल है. इस मूवी में रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आईं है. फिल्म पाकिस्तान में काफी पसंद की जा रही है.