Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

Aishwarya Sharma संग तलाक की अफवाह के बीच इस हसीना की बाहों में दिखे Neil Bhatt, फोटोज देख फैंस को लगा सदमा

ऐश्वर्या राय और नील भट्ट टीवी के जाने माने कपल्स में से एक हैं. दोनों को लोग एक साथ काफी पसंद करते हैं. हालांकि बीते लंबे वक्त से कपल के तलाक की अफवाहें चल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तक कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी है. हालांकि इन खबरों के बीच हाल ही में नील भट्ट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक हसीना के साथ नजर आ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं.

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है, उसमें नील भट्ट एक हसीना के साथ बाहों में बाहें डाले हुए नजर आ रहे हैं.

नील भट्ट दरअसल, एक्ट्रेस शांभवी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों ही टीवी शो मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में नजर आने वाले हैं.

इस शो में नील भट्ट और शांभवी सिंह पति पत्नी का किरदार निभाते हुए दिखेंगे. शो में नील भट्ट एक स्पाई शिव प्रसाद के रोल में नजर आएंगे, जो अपनी फैमिली के साथ लाइफ बैलेंस करने की कोशिश करते हैं.

शो में नील भट्ट के स्पाई होने की जानकारी उनकी पत्नी शालिनी और बच्चों को नहीं होती है. शिवप्रसाद पत्नी और बच्चों के साथ नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश करता है.बता दें कि यह शो स्टार प्लस पर 3 फरवरी से रात 8.30 बजे से शुरू होगा.

वहीं, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर बात करें तो तलाक की रूमर्स लंबे वक्त से चल रही हैं, लेकिन इन खबरों को लेकर दोनों ने ही इनकार किया है. एक बार ऐश्वर्या ने तलाक की खबरों पर नाराजगी जाहिर की थी. हालांकि फैंस ने दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट में एक सबसे बड़ा बदलाव देखा कि दोनों ने एक दूसरे के साथ लंबे वक्त से कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया है.

First published on: Jan 30, 2026 04:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.