---विज्ञापन---
एक साल में बना डाली 36 फिल्में, तोड़ा बड़े-बड़े सुपरस्टार का रिकॉर्ड, बेटा भी है स्टार

हाल ही में इस स्टार को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया है. करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इस सुपरस्टार की एक अलग ही दीवानगी है. बेहद ही टैलेंटेड इस सुपरस्टार ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में भी काम किया है. एक साल में तो एक्टर ने 36 फिल्मों में काम करके रिकॉर्ड बना डाला था.

70-80 के दशक के इस स्टार की आज भी जबरदस्त दीवानगी है. 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका ये एक्टर आज किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. इंडस्ट्री का एक बहुत ही अनोखा हीरो, जिसकी फिल्में भले ही थोड़ी कम चले, लेकिन पॉपुलैरिटी किसी से कम नहीं.

पिछले 5 दशकों से मलयालम फिल्मों में छाए इस सुपरस्टार का नाम ममूटी है, जो साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार में से हैं. 70 के दशक से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले ममूटी आज भी इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए बैठे हैं. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त पॉपुलैरिटी है.

ममूटी ने मलयालम फिल्मों के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया हैं. वो एक मल्टी टैलेंटेड स्टार हैं. 1983 में ममूटी ने एक ही साल में 36 फिल्मों में काम करके एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था.

अपने शानदार काम के लिए ममूटी कई अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं. उन्हें कई नेशनल अवार्ड, साउथ फिल्मफेयर, 1998 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया और अब साल 2026 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो ममूटी ने साल 1979 में सुल्फात कुट्टी से शादी रचाई. आज उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी सुरुमी और दूसरा बेटा दुलकर सलमान. दुलकर सलमान फिल्मी दुनिया में छाए हुए हैं. अपने पिता की तरह दुलकर सलमान भी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.