Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

47 साल की ये हसीना झेल चुकी है मिसकैरेज का दर्द, 5 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चा खोने पर टूट गई थी एक्ट्रेस

बॉलीवुड में कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने देर से शादी की और इस कारण उन्हें प्रेग्नेंसी में तमाम दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा. कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जो कि मिसकैरेज का भी दर्द झेल चुकी हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने 5 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद अपना बच्चा खो दिया था. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की, जिनकी फिल्म मर्दानी 3 आज 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में वह एक बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी राव के रोल में फिर से नजर आईं है. फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, इस बीच हम बात करेंगे रानी मुखर्जी की पर्सनल लाइफ के बारे में. एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपना दूसरा बेबी खो दिया था और ये वक्त उनके लिए मुश्किलों से भरा रहा था.

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे एक ऐसी फिल्म है, जो कि एक मां के बारे में है. इस फिल्म में रानी ने मिसेज चटर्जी का रोल अदा किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसी मूवी के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि वह हमेशा ऐसा कहानियां चुनने की कोशिश करती हैं, जो कि समाज पर असर छोड़े. उन्होंने बताया कि मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे उनके पास उस दौरान आई थी, जब वह मिसकैरेज का दर्द झेल रही थी और इसी कारण वह इस फिल्म से कनेक्ट कर पाई.

रानी ने कहा, "वो जो कहानी थी, वो फिल्म मेरे पास आई थी, जब मैंने मेरा दूसरा बच्चा खो दिया था. तो उस वक्त ये मेरा सेंस ऑफ लॉस था. वो कहानी सुनकर मैं खुद उससे कनेक्ट हो गई और मुझे था कि ये कहानी मुझे अपने दर्शकों को बतानी है.

रानी ने आगे कहा, " मुझे हिंदुस्तान को ये कहानी बतानी है और उनको बताना है कि हमारा जो ऑब्सेशन है कि हम बाहर जाएं, हम वहां सेटल कर लेंगे, ये सच्चाई नहीं है. सच्चाई बहुत हटके है. अपने बच्चों के बिना एक मां का क्या हाल होता है और आपका बच्चा आपकी आंखों के सामने आपसे कोई लेकर चला जाए तो उस मां पर क्या गुजरती है, बच्चों पर क्या गुजरती है, वो दिखाना था. बता दें कि मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे एक ऐसी मां की कहानी है, जिसे अपने बच्चों से अलग कर दिया जाता है और वो उन्हें वापस पाने के लिए पूरी जी जान लगा देती है.

बता दें कि रानी ने साल 2020 में अपने दूसरे बच्चे को खोया था, जब वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी. उन्होंने इस मिसकैरेज का खुलासा साल 2023 में किया था. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की एक बेटी है जिसका नाम आदिरा है और उसका जन्म साल 2015 में हुआ था.

First published on: Jan 30, 2026 12:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.