---विज्ञापन---
Mardaani 3 Advance Booking: रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर ने रिलीज से पहले ही की करोड़ों की कमाई, मलामाल हुए मेकर्स

Mardaani 3 Advance Booking: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' के तीसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म कल यानी 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक कितनी कमाई की है?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही 'मर्दानी 3' को इसका काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला. भारत में 'मर्दानी 3' ने एडवांस बुकिंग के जरिए पहले दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.

फिल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग के तहत रिलीज से पहले ही 1.31 करोड़ रुपये कमा डाले. अब तक 'मर्दानी 3' के 12,348 टिकट बिक चुके हैं और 3,330 से ज्यादा शो कुल हैं.

Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'मर्दानी 3' की एडवांस बुकिंग को अगर स्टेटवाइज देखें तो सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग दिल्ली में 29.22 लाख ब्लॉक सीटें रही. दूसरे नंबर पर 24.85 लाख ब्लॉक सीटों के साथ महाराष्ट्र रहा.

बड़ी फिल्मों की तुलना में 'मर्दानी 3' की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही है. शुरुआती टिकट बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म की प्री-रिलीज बुकिंग स्टेबल है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी 3' की ओपनिंग काफी अच्छी और शानदार हो सकती है.

बता दें कि 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर से निडर पुलिस इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था.