Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

मुट्ठी भर बजट में बनी इन बॉलीवुड फिल्मों ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा हुआ कलेक्शन कि नोट गिनते-गिनते थक गए मेकर्स!

बॉलीवुड में अक्सर माना जाता है कि केवल भारी-भरकम बजट और बड़े सुपरस्टार्स वाली फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ सकती हैं. हालांकि, सिनेमा के इतिहास में कई ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया. कम बजट में बनी इन फिल्मों ने अपनी दमदार कहानी, बेहतरीन एक्टिंग और अनोखे कंटेंट के दम पर न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कमाई के मामले में भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्होंने छोटे बजट में बड़ा धमाका किया...

विक्की डोनर- आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म 'विक्की डोनर' (2012) ने स्पर्म डोनेशन जैसे वर्जित माने जाने वाले विषय को बेहद हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश किया. महज 5 से 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इस फिल्म ने बॉलीवुड को आयुष्मान खुराना जैसा टैलेंटेड अभिनेता और छोटे बजट की फिल्मों के लिए एक नया बाजार दिया.

स्त्री- राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. करीब 20-25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 180 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया. 'ओ स्त्री कल आना' का डायलॉग घर-घर में फेमस हो गया. इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड में 'हॉरर-कॉमेडी' जॉनर को मुख्यधारा में ला खड़ा किया.

कहानी- विद्या बालन की 'कहानी' कम बजट में बनी उन थ्रिलर फिल्मों में से एक है, जिसे आज भी कल्ट माना जाता है. लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 110 करोड़ का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया था. कोलकाता की गलियों में फिल्माई गई इस फिल्म ने साबित किया कि बिना किसी पुरुष सुपरस्टार के भी एक सशक्त महिला किरदार फिल्म को सुपरहिट बना सकता है.

अंधाधुन - श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'अंधाधुन' एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर थी. आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे की शानदार एक्टिंग से सजी इस फिल्म का बजट करीब 32 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने वर्ल्ड लेवल पर 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. खासकर चीन में इस फिल्म ने जो सफलता पाई, उसने सबको हैरान कर दिया.

फंस गए रे ओबामा- 2010- डायरेक्टर सुभाष कपूर की डार्क कॉमेडी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. इस फिल्म में कोई बड़े स्टार नहीं थे. इस फिल्म ने रजत कपूर और संजय मिश्रा लीड रोल में थे. जहां फिल्म की सटायरिकल राइटिंग ने ऑडियो का दिल जीत लिया. इस फिल्म का बजट करीब 3 से 4 करोड़ रूपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 14 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था.

आशिकी 2- 2013- मोहित सूरी की 'आशिकी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था. आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में लीड रोल में थे. इस मूवी का बजट करीब 12 करोड़ रूपये थे और इसने 110 करोड़ रूपये के आस पास कमाई की थी.

First published on: Jan 28, 2026 10:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.