Monday, 8 December, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

OTT Releases: कांतारा- चैप्टर 1 से लेकर स्ट्रेंजर थिंग्स 5 तक, नवंबर के आखिरी वीक में OTT पर ये फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज

Latest OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. नवंबर के इस आखिरी वीक में आपको ओटीटी पर शानदार एंटरटेनमेंट मिलने वाला है. 24 से 30 नवंबर के आखिरी हफ्ते में यहां कई फिल्में, सीरीज, शो और डॉक्यूमेंट्री आ रही हैं, जिनका आप लुत्फ उठा सकते हैं. आइए यहां पूरी लिस्ट देखते हैं.

कांतारा- चैप्टर 1- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा- चैप्टर 1, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. ऋषभ शेट्टी स्टारर ये फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. अब आप इसे हिंदी भाषा में आराम से घर बैठे देख सकेंगे. फिल्म इस हफ्ते 27 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी ओटीटी पर आने को तैयार है. इसे आप 27 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

रक्तबीज 2- बंगाली फिल्म रक्तबीज 2 एक जबरदस्त पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अब ओटीटी पर आने को तैयार है. इसे आप 28 नवंबर से जी 5 पर देख सकते हैं.

आर्यन- इस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म में विष्णु विशाल और श्रद्धा श्रीनाथ लीड रोल में हैं. ये फिल्म 28 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को थिएटर्स में खूब पसंद किया गया था.

रागई- रागई एक क्राइम थ्रिलर तमिल सीरीज है, जो 28 नवंबर को जी 5 पर आ रही है. इस सीरीज में बाला हसन, पवित्र जननी, विनोधिनी, श्रीराम एम और अंजली राव शामिल हैं.

स्ट्रेंजर थिंग्स 5- इंडियन फिल्मों और सीरीज के साथ ही अमेरिकी साइंस फिक्शन हॉरर सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवा और आखिरी सीजन भी इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि आठ एपिसोड वाला ये सीजन तीन भागों में रिलीज होगा, जिसके दो भाग 26 नवंबर और 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होंगे, और इसका अंतिम भाग 31 दिसंबर को आएगा.

First published on: Nov 25, 2025 05:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.