---विज्ञापन---
JioHotstar पर 5 दिमाग घुमा देने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में, देखे बिना रह नहीं पाएंगे

अगर आपको कुछ ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो रहस्य और दिल दहला देने वाले ट्विस्ट और टर्न्स से भरी होती हैं, कुछ ऐसी फिल्में जिनकी कहानियां आपके दिल और दिमाग पर कब्जा कर लेती हैं, तो हम आपके लिए आज JioHotstar पर मौजूद सात सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की दमदार कहानियां आपको स्क्रीन छोड़ने नहीं देंगी. यकीन मानिए इन्हें देखते वक्त आपके दिल की धड़कने तेज होने वाली हैं. चलिए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Joker- इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म आर्थर फ्लेक (जोकिन फीनिक्स) की कहानी बताती है, जो एक बहुत ही पॉपुलर कॉमेडियन है और एक गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रस्त है जिसके कारण उसे बेकाबू हंसी आती है. बार-बार लोगों से अपमानित होने के बाद आर्थर एक मेट्रो में तीन लोगों की हत्या कर देता है, जिससे अनजाने में एक हिंसक आंदोलन शुरू हो जाता है. ऐसे में वो सबकुछ छोड़कर जोकर बन जाता है. इस फिल्म की कहानी बहुत ही पसंद आएगी.

Shutter Island- इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और मार्क रफेलो लीड रोल में हैं. फिल्म दो अमेरिकी मार्शल, टेडी डेनियल और उनके नए साथी चक के इर्द-इर्द घूमती है, जो एक कैदी के लापता होने की जांच करने के लिए एशक्लिफ अस्पताल पहुंचते हैं. इस अस्पताल में पहुंचने के बाद दोनों के भयावह रहस्य का पता लगता है. इस फिल्म की कहानी बड़ी खतरनाक है. ये आपको अंत तक बांधे रखती है.

Ek Villain- 'एक विलेन' बॉलीवुड की सुपरहिट साइकोलॉजिकल थ्रिलर में से एक है. फिल्म में गुरु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक हत्यारा है, जिसकी जिंदगी एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित महिला आयशा (श्रद्धा कपूर) से प्यार होने के बाद बदल जाती है. कुछ दिनों बाद आयशा की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है और ऐसे में गुरु फिर से बिखर जाता है. फिल्म में रितेश देशमुख एक सीरियल किलर के रूप में नजर आते हैं. इसे आपको जरुर देख लेना चाहिए.

Gone Girl- गिलियन फ्लिन के बेस्टसेलर नॉवेल पर आधारित फिल्म 'गॉन गर्ल' JioHotstar पर मौजूद सबसे शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर में से एक है. फिल्म की कहानी निक डन (बेन अफ्लेक) और एमी (रोसामंड पाइक) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देखने में एक सीधा-साधे लगते हैं, लेकिन अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह पर एमी के लापता हो जाने से निक मीडिया की नजरों के घेरे में आ जाता है और हर किसी का शक उसी पर जाता है. लेकिन में असली ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है कि एमी अभी भी जीवित है और उसने निक को बेवफाई के आरोप में फंसाने के लिए अपनी मौत का नाटक किया था. इसके आगे की कहानी बड़ी शानदार है.

Freddy- JioHotstar पर मौजूद ये एक बहुत ही शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. फिल्म की कहानी एक डेंटिस्ट डॉ. फ्रेडी गिनवाला (कार्तिक आर्यन) और कैनाज (अलाया एफ) के इर्द-गिर्द घूमती है. डॉ फ्रेडी को कैनाज से प्यार हो जाता है, जो एक हिंसक वैवाहिक जीवन में फंसी हुई है. ऐसे में कैनाज, फ्रेडी को अपने पति की हत्या करने के लिए उकसाती है ताकि वह खुद को मुक्त कर सके और उसकी संपत्ति पर कब्जा कर सके. लेकिन बाद में फ्रेडी को कैनाज के असली इरादों का पता चलता है. इसके बाद फिल्म में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है. फिल्म को बहुत ही बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है. इसे एक बार आपको जरूर देख लेना चाहिए.