---विज्ञापन---
फुल बवाल है भोजपुरी भाषा की ये वेब सीरीज, एक बार देख रह जाएंगे दंग

आपने ओटीटी पर अबतक हिंदी और अंग्रेजी भाषा की कई वेब सीरीज देखी होंगी, लेकिन क्या आपने अबतक भोजपुरी भाषा की ये वेब सीरीज देखी? सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. ये भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की पहली वेब सीरीज भी है. इसकी कहानी देखकर आप दंग रह जाएंगे.

भोजपुरी भाषा की ये सीरीज 25 दिसंबर 2025 को ओटीटी पर रिलीज हुई है. भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दर्शकों को भोजपुरी भाषा में इतनी बड़ी वेब सीरीज आई. इस सीरीज का नाम है “जान लेगी सोनम”.

इसे आप स्टेज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. सीरीज की कहानी एक सोनम नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सत्या नाम के लड़के से बेइंतहा मोहब्बत करती है. सोनम इस तरह सत्या से प्यार करती है कि उसके लिए जान दे भी सकती और जरूरत पड़ने पर जान ले भी सकती है.

इस सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधे रखती है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी आपका माथा घुमा देगी. इसमें संयुक्ता रॉय, गोलू तिवारी, संजय पांडे, गौरव पंडित और मोनी रॉय लीड में हैं.

ये वेब सीरीज भोजपुरी पट्टी के दर्शकों के लिए बेहद खास है. इसकी दमदार कहानी और स्टारकास्ट आपको पालक झपकाने नहीं देती. इसकी कहानी लाजवाब है. अगर आप भोजपुरी भाषा में कुछ शानदार देखने का विचार बना रहे हैं, तो ये सीरीज आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.