Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

’93 बच्चियां, 3 महीनों में…’ , क्या सच्ची कहानी पर आधारित है रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’?

रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’, 30 जनवरी को रिलीज हो रही है. ट्रेलर आने के बाद से ही ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है. इसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में दिख रही हैं, जिन्हें इस बार लापता लड़कियों का पता लगाना है. फिल्म को सच्ची घटना पर आधारित बताया जा रहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फ्रैंचाइजी की फिल्मों को मेकर्स ने हमेशा सच्ची घटना से प्रेरित बताया है. ऐसे में ‘मर्दानी 3’ को भी सच्ची घटना से प्रेरित बताया जा रहा है. भले ही ये फिल्म एक काल्पनिक कहानी दिखाती है, लेकिन इसके मुद्दे वास्तविक अपराध और पुलिस व्यवस्था के माहौल से काफी मिलते-जुलते हैं.

क्राइम और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कहानी कई हद तक दिल्ली क्राइम सीजन 3 से मिलती-जुलती है, जो सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज है. इसमें लापता लड़कियों की कहानी दिखाई जाती है. ऐसे में दर्शक अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी.

हालांकि फिल्म में क्या नया है, क्या इसकी कहानी कुछ अलग है, ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. फिल्म में किसी भी अदालती फैसले या ऐतिहासिक मामले का सीधा जिक्र नहीं है. इसकी पूरी कहानी लापता लड़कियों को ढूंढने और इस अपराध में शामिल गैंग को खत्म करने के इर्द-गिर्द है.

इसमें रानी मुखर्जी कहती हैं, '93 बच्चियां, 3 महीनों में...' यानी फिल्म में एक बहुत बड़े आपराधिक मामले को दिखाया गया हैं. हालांकि इसकी कहानी देश में हुई घटनाओं से मिलती-जुलती हैं.

इस बार की कहानी में विलेन एक महिला है, जिसका किरदार एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद सिन्हा निभा रही हैं. फिल्म से उनके किरदार ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है. इसके अलावा इसमें जानकी बोदीवाला भी लीड रोल में हैं.

First published on: Jan 29, 2026 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.