Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Netflix पर पाकिस्तान में नंबर 1 बनी ये भारतीय फिल्म, नाम जानकर जल भुन जाएंगे पड़ोसी मुल्क के नेता

कहते हैं कि कला को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता, और 'धुरंधर' ने इसे सच साबित कर दिया है. 'उरी' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने भारत में तो गदर मचाया ही, अब पाकिस्तान में भी इसका डंका बज रहा है. फिल्म के कंटेंट को 'एंटी-पाकिस्तान' बताते हुए वहां इसे सिनेमाघरों में दिखाने से मना कर दिया गया था. लेकिन 30 जनवरी को जैसे ही यह नेटफ्लिक्स पर आई, पाकिस्तान के दर्शकों ने इसे इतना देखा कि यह 'टॉप 10' लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गई. आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसे देखने के लिए सरहद पार इतनी उत्सुकता है?

बैन के बावजूद नंबर 1 ट्रेंड- 'धुरंधर' को पाकिस्तान और कई खाड़ी देशों (UAE, सऊदी अरब) में प्रतिबंधित किया गया था. इसके बावजूद, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के महज 48 घंटों के भीतर यह पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई. इसने वहां धनुष की 'तेरे इश्क में' और 'हक' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

1300 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन- यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई थी. दुनियाभर में इसने 1303 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. अगर इसे पाकिस्तान और खाड़ी देशों में रिलीज की जगह मिलती, तो यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था.

रणवीर सिंह का 'जासूस' अवतार- फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस (RAW एजेंट) का किरदार निभाया है जो कराची के लयारी इलाके में अंडरकवर मिशन पर जाता है. उनकी एक्टिंग और फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया है.

पाइरेसी का रिकॉर्ड भी तोड़ा- ओटीटी पर आने से पहले भी 'धुरंधर' पाकिस्तान में चर्चा का विषय थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पाकिस्तान में अब तक की 'सबसे ज्यादा पाइरेटेड' (गैरकानूनी तरीके से डाउनलोड की गई) इंडियन फिल्म बन गई थी, जिसने 'रईस' और '2.0' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

दूसरा पार्ट मचाएगा तहलका- 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा. फैंस को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि दूसरे पार्ट में ऑडियं को कई गुना ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा.

First published on: Feb 02, 2026 05:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.