---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर कैसा है धनुष का रिकॉर्ड? जानें पिछली 7 फिल्मों का हाल, हिट या फ्लॉप

Dhanush Last 7 Movies Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शुक्रवार को उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. ऐसे में आइए धनुष की पिछली 7 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखते हैं.

इडली कढ़ाई- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है साल 2025 में आई फिल्म ‘इडली कढ़ाई’. धनुष की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी. 104 करोड़ के बजट बनी ये फिल्म मात्र 71.54 करोड़ ही कमा सकी और फ्लॉप साबित हुई.

कुबेरा- इसी साल 2025 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही. 150 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने 132 करोड़ कमाए.

रायन- धनुष की ये फिल्म साल 2024 में आई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 160 करोड़ का कलेक्शन किया.

कैप्टन मिलर- धनुष की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. साल 2024 में आई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 73 करोड़ कमाए थे. इसका बजट 50 करोड़ था.

वाथी- धनुष की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. 65 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है.

नाने वरुवेन- 2022 में रिलीज हुई धनुष की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. 30 करोड़ के बजट में तैयार ये फिल्म मात्र 35.6 करोड़ की कमा सकी.

तिरुचित्रम्बलम- मात्र 30 करोड़ के बजट में तैयार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर 101 करोड़ रुपये कमाए. मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.