---विज्ञापन---
गर्लफ्रेंड को ‘खाने’ की सनकी चाहत, इस हैंडसम एक्टर की सच्चाई सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जिसके विवादों ने डुबो दिया पूरा करियर
मनोरंजन जगत के इस हैंडसम एक्टर की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं लगती. जहां शोहरत, सफलता और फिर अचानक विवादों का ऐसा तूफान आया, कि पूरा करियर हिल गया. कभी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का चेहरा रहा ये सितारा आज अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहता है, क्या आपने पहचाना?
एक्टर ने इन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में बनाई जगह
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो The Social Network में विंकलेवॉस ट्विन्स का डबल रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले आर्मी हैमर हैं. जिन्होंने The Lone Ranger जैसी फिल्मों में कामकर इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत की, लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट Call Me by Your Name साबित हुई.
इस फिल्म से रातों-रात बने स्टार
इस फिल्म में Timothée Chalamet के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात ग्लोबल स्टार बना दिया. हालांकि, साल 2021 में उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने सब कुछ बदलकर रख दिया था.
एक सोशल मीडिया पोस्ट ने तबाह किया करियर
सोशल मीडिया पर उनके कुछ कथित निजी मैसेज वायरल हुए, जिनमें बेहद अजीब और डरावनी फैंटेसी का जिक्र हुआ था. इन मैसेजेस में इंसानी मांस खाने जैसी बातों ने लोगों को हैरान कर दिया था, और देखते ही देखते मामला तूल पकड़ता गया.
एक्स पार्टनर के होश उड़ाने वाले दावे
इसके बाद उनकी कई एक्ट पार्टनर भी सामने आईं, और उन्होंने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. कुछ महिलाओं ने उन पर जबरदस्ती और हिंसक व्यवहार के आरोप भी लगाए. एक महिला ने तो यहां तक बताया, कि हैमर उसकी पसली तोड़कर उसे बारबेक्यू करके खाना चाहता था. हालांकि, हैमर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया, और इन्हें झूठा बताया. उन्होंने ये जरूर स्वीकार किया कि उनके रिश्ते सामान्य नहीं थे, लेकिन किसी भी आपराधिक गतिविधि से इनकार किया.
इन बड़े प्रोजेक्ट्स से धोना पड़ा हाथ
इन विवादों का असर उनके करियर पर साफ दिखा. उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था, जिनमें Shotgun Wedding और वेब सीरीज The Offer शामिल हैं. यहां तक कि उनकी टैलेंट एजेंसी और पब्लिसिस्ट ने भी उनसे दूरी बना ली थी.
House of Hammer की डॉक्यूसीरीज ने दिखाई सच्चाई
हालांकि, साल 2023 में सबूतों की कमी के चलते उन्हें कानूनी मामलों में राहत मिली. इसके बावजूद उनकी इमेज को जो नुकसान हुआ, उससे उबरना उनके लिए अब भी चैलेंज बना हुआ है. अब उनके इस विवादित सफर को House of Hammer नाम की डॉक्यूसीरीज में दिखाया गया है, जो ओटीटी पर उपलब्ध है. ये सीरीज बताती है, कि कैसे एक सफल स्टार का करियर विवादों की वजह से अचानक ढलान पर आ गया.