---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर ‘माइकल’ का जलवा, जानें साल 2026 की टॉप 5 हॉलीवुड ओपनर्स, नंबर 1 पर है ये फिल्म

भारत में हॉलीवुड की फिल्मों को भी खूब प्यार मिलता है. दर्शक हॉलीवुड फिल्मों को जमकर एन्जॉय करते हैं. साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड का बोलबाला देखने को मिल रहा है. हाल ही में आई 'माइकल' की कहानी ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया. इसे भारतीय दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. ऐसे में आज हम आपके लिए साल 2026 की टॉप 5 हॉलीवुड ओपनर फिल्में लेकर आए हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

द डेविल वियर्स प्राडा 2

इस लिस्ट में पहला नाम मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे स्टारर ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2) का है. इस फिल्म ने अपनी ओपनिंग से ही तहलका मचा दिया था. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को महज 1644 शो के जरिए 3.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. भारत में अबतक इसकी कुल नेट कमाई 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---Advertisement---

माइकल

लिस्ट में दूसरे नंबर पर हाल ही में रीलीज हुई फिल्म माइकल है. ये फिल्म मशहूर डांसर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जिंदगी को दिखाती है. बड़े पर्दे पर माइकल जैक्सन की कहानी दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है. इंडिया में फिल्म को जबरदस्त प्यार मिला है. फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया है और अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है.

द ममी

मशहूर एडवेंचर-हॉरर फ्रेंचाइजी 'द ममी' की फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है. रोमांच और हॉरर से भरपूर इस फिल्म की कहानी सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है.

---Advertisement---

प्रोजेक्ट हेल मैरी

ये एक स्पेस-सर्वाइवल एडवेंचर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक अकेले अंतरिक्ष यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पृथ्वी को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है. इसकी कहानी ने भी भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी.

द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी

ये एक एनिमेटेड फिल्म है. इसकी कहानी हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने पहले दिन 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

First published on: May 03, 2026 05:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.