---विज्ञापन---
Nicki Minaj से Donald Trump तक, Met Gala 2026 से बैन हुए ये सेलेब्स
मेट गाला 2026 की शुरुआत होने वाली है. हर साल इसकी खास थीम होती है और इस इवेंट में मनोरंजन और फैशन जगत की तमाम बड़ी हस्तियां रेड कार्पेट पर वॉक करती हैं. इवेंट में अलग अलग तरह के कॉस्ट्यूम पहनते हैं. इस इवेंट में देश विदेश के तमाम सेलेब्स शामिल होंगे. हालांकि इस इवेंट में तमाम सेलेब्स को बैन कर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं किन्हें बैन किया गया है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
लिस्ट में पहना नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम शामिल है, जिन्हें मैट गाला में बैन किया गया है. एना विंटोर ने जेम्स कॉर्डन के शो में बातचीत के दौरान पुष्टि की कि वह ट्रम्प को दोबारा इस कार्यक्रम में इन्वाइट करने के लिए कभी तैयार नहीं होंगे. डोनाल्ड ट्रम्प को 2012 के बाद से इस इवेंट में नहीं देखा गया है. हालांकि इससे पहले वह कई इवेंट्स में शामिल हुए हैं.
टिम गन
टिम गन का नाम भी इसमें शामिल है. उन्हें भी मेट गाला से बैन कर दिया गया है. एक पुराने इंटरव्यू में फैशन पुलिस से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया था, " यह बिल्कुल सच है. यह एक अजीब कहानी है और जहां तक मेरा सवाल है, यह एक बिल्कुल फैक्ट स्टोरी है.
लिली रेनहार्ट
'फॉरबिडन फ्रूट्स' में नजर आने वाली लिली रेनहार्ट ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्हें इस कार्यक्रम में फिर कभी इनवाइट नहीं किया जाएगा. उन्हें भी इस इवेंट से बैन कर दिया गया.
निकी मिनाज
निकी मिनाज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मेट गाला से उन्हें भी बैन कर दिया गया है. इस साल की शुरुआत में नॉटी बट नाइस ने रिपोर्ट में बताया था कि उनके द्वारा पहले राजनीतिक कमेंट के कारण उन्हें लिस्ट में शामिल नहीं किया.
एमी शूमेर
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री एमी शूमेर मेट गाला में बिल्कुल भी शामिल नहीं होना चाहतीं. 2016 में हॉवर्ड स्टर्न से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह दिखावटी इवेंट उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है.