---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद हैं ये 6 धांसू कोरियन ड्रामा, क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी देख फटी रह जाएंगी आंखें
नेटफ्लिक्स पर हर सप्ताह कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. वह नेटफ्लिक्स पर ऐसा कंटेंट मौजूद है, जो अक्सर ही दर्शकों को पसंद आता है. अगर आप बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसी बेहतरीन कोरियन वेब सीरीज मौजूद हैं. जिनकी कहानी आपकी रातों की नींद उड़ा देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
द आर्ट ऑफ साराह
लिस्ट में पहला नाम साल 2026 की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में शुमार 'द आर्ट ऑफ साराह' का है. यह सीरीज एक महिला की मौत से शुरू होती है और जैसे जैसे जांच होती है, वैसे वैसे कई राज बाहर आते हैं. सीरीज को 7.3 की रेटिंग मिली है.
माय नेम
साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'माय नेम' एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा है. सीरीज की कहानी एक लड़की के बारे में है, जो अपने पिता के मर्डर का बदला लेने के लिए पुलिस में भर्ती हो जाती है. इस सीरीज के आखिर में एक ऐसा सस्पेंस सामने आता है, जो आपको हैरान कर देगा. इसे IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है.
मर्सी फॉर नन
'मर्सी फॉर नन' नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक डार्क कोरियन एक्शन थ्रिलर ड्रामा है. जो कि एक गैंगस्टर के बारे में है, जो अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड में वापसी करता है. सीरीज में नाम गी हून लीड रोल में नजर आए हैं. इसे IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है.
कर्मा
2025 में आई वेब सीरीज 'कर्मा' भी लिस्ट में शामिल है, जो कि बेहतरीन क्राइम थ्रिलर कोरियन ड्रामा में से एक है. यह सीरीज कुछ ऐसे लोगों के बारे में है, जो अपने मतलब के लिए ऐसी गलतियां करते हैं जिससे वह एक खतरनाक जाल में फंस जाते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है.
ब्लडहाउंड
'ब्लडहाउंड' के दो सीजन आ चुके हैं. जिसमें से पहला सीजन 2023 में आया था और दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ था. सीरीज की कहानी दो यंग बॉक्सर्स के बारे में है, जो कि लोन शार्क के चंगुल में फंस जाते हैं. इसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है.
इफ विशेज कुड किल
आखिर में हम बात करें वेब सीरीज 'इफ विशेज कुड किल' के बारे में. यह एक हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है. यह सीरीज 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे ऐप के बारे में है, जो कि ख्वाहिश पूरी करने के बाद उस शख्स की जान ले लेता है. इस सीरीज की IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.