---विज्ञापन---
बॉलीवुड की इस हसीना को मिली थी अंडरवर्ल्ड डॉन से धमकी, फिर भी बिना डरे दी कोर्ट में गवाही

फिल्म इंडस्ट्री का एक दौर ऐसा था जब वहां पर अंडरवर्ल्ड का राज हुआ करता था. फिल्मी सितारों को अक्सर ही फिरौती की धमकियां मिलती थी. यहां तक कि बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी थीं जिनका नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ा था. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस भी थी, जिसे अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी लेकिन उसके बाद भी वह नहीं डरी और उन्होंने कोर्ट में जाकर उसके खिलाफ गवाही दी थी. यह एक्ट्रेस 90 के दशक की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है.तो चलिए जानते हैं.

हम जिस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा हैं. जो कि आज 51 साल की हो चुकी हैं. प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था. उनके पिता दुर्गानंद जिंटा एक इंडियन आर्मी ऑफिसर थे. हालांकि जब प्रीति महज 13 साल की थीं तब एक सड़क हादसे में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग शिमला से की और उसके बाद इंग्लिश ऑनर्स से ग्रेजुएशन की. एक्ट्रेस ने क्रिमिनल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है.

प्रीति जिंटा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक अजीब शर्त से की थी. दरअसल, उन्होंने एक सिक्का उछाल कर अपने एक्टिंग करियर को चुना था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "फिल्ममेकर शेखर कपूर मुझे फिल्म तारा रम पम पम के लिए साइन करना चाहते थे. लेकिन मैं कूल दिखना चाहती थी, पर मैंने कहा कि अगर मेरी किस्मत में यही लिखा है तो मैं सिक्का उछाल कर देखूंगी. हेड्स आया तो मैं फिल्मों में करियर बनाऊंगी और टेल्स आया तो नहीं बनाउंगी. वहीं, सिक्का उछालने पर हेड्स आया और फिर उन्होंने एक्टिंग को चुना. ऐसे तो तारा रम पम पम के लिए फिल्म मेकर ने प्रीति की जगह रानी को चुन लिया था.

लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मणिरत्नम की 1998 की फिल्म दिल से रे की थी. इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी. इसके बाद वह 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'संघर्ष', 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर-जारा', 'सलाम नमस्ते', और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में काम किया और वह टॉप एक्ट्रेस बन गईं.28 साल के इस करियर में प्रीति ने 40 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया.

हालांकि फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके की' शूटिंग के दौरान उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील धमकी मिली थी, क्योंकि इस मूवी में डॉन ने पैसा लगाया था. हालांकि शुरुआत में ये बात कास्ट को पता नहीं थी. लेकिन जब जानकारी सामने आई तो एक्टर्स को धमकियां मिलने लगी थीं. लेकिन प्रीति पर इन धमकियां को कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने बिना डरे कोर्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गवाही दी थी.

प्रीति जिंटा अब फिल्मों से दूर हैं और वह अमेरिकी पति जीन गुडइनफ के साथ विदेश में रह रही हैं. उनके दो जुड़वा बच्चे हैं. लेकिन वह अक्सर ही भारत आती रहती हैं. एक्ट्रेस IPL टीम पंजाब किंग्स की मालकिन हैं.