Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

बिहार का बाहुबली… अपना कॉलर पकड़ने वाले को उठाकर पटक चुका है भोजपुरी का ये सुपरस्टार, लाइव शो के दौरान दिखाया था दंगल

भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे तो कई सुपरस्टार हैं, जो अपनी शानदार एक्टिंग, गायकी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि आज हम एक ऐसे भोजपुरी स्टार के बारे में बात करेंगे, जिसे बिहार का बाहुबली कहा जाता है. इस एक्टर ने एक बार अपना कॉलर पकड़ने वाले शख्स को उठाकर पटक दिया था.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिनेश लाल यादव की, जो कि निरहुआ के नाम से भी जाने जाते हैं. आज निरहुआ अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. भोजपुरी सुपरस्टार का बर्थडे 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ. निरहुआ का ज्यादातर बचपन कोलकाता में बीता है और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन भी कोलकाता में पूरी की है.

निरहुआ को शुरुआत से ही गाने बजाने का बहुत शौक था. दिनेश के चचेरे भाई बिरहा सम्राट विजय लाल यादव और प्यारे लाल यादव के साथ मिलकर उन्होंने भोजपुरी लोकगीतों की दुनिया में कदम रखा और यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की.

इसके बाद साल 2004 में उनका पहला भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' आया और यह एल्बम जबरदस्त हिट रहा. इसके बाद वह भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी फेमस हो गए और उन्होंने फिर कई गाने गाए.

म्यूजिक में सफलता हासिल होने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया. उन्होंने साल 2006 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और इसी साल उनकी पहली फिल्म हमका ऐसा वैसा ना समझा आई. इसके बाद वह चलत मुसाफिर मोह लिया रे, निरहुआ रिक्शावाला, लागल रहा ए रजाई, कहां जइबै राजा, प्रतिज्ञा, निरहुआ चलल ससुराल जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. इसके अलावा दिनेश लाल यादव साल 2012 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 6 में भी नजर आए थे.

वहीं, निरहुआ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है. हालांकि एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने एक शख्स को उठाकर पटक दिया था. दरअसल, एक लाइव शो के दौरान एक व्यक्ति ने उनका कॉलर पकड़ लिया था. जिससे काफी हंगामा हो गया था. खबरों के मुताबिक इसके बाद निरहुआ ने उस व्यक्ति को उठाकर पटक दिया था.

First published on: Feb 02, 2026 12:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.