---विज्ञापन---
इस फिल्म के बाद बर्बाद हुए Govinda, 29 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करना पड़ा भारी, आजतक नहीं हुआ कमबैक

Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा 90 के दशक में सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में उभरें, लेकिन कुछ समय बाद उनका करियर बिल्कुल खत्म हो गया. पिछले 17 साल से उनकी कोई भी हिट फिल्म नहीं आई. फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 18 साल पहले आई इस फिल्म के बाद एक्टर का करियर का पूरी तरह बर्बाद हो गया. फिल्म में गोविंदा के अपोजिट 29 साल छोटी हीरोइन नजर आई थी. माना जाता है कि इस फिल्म के बाद गोविंदा को कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और एक्टर का करियर भी बर्बाद होने लगा.

पिछले 15 सालों में बॉक्स ऑफिस पर गोविंदा की कई फिल्में आईं, लेकिन उनमें से कोई भी फिल्म कामयाब नहीं हुई. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल ही नहीं रही हैं. इस तरह गोविंदा पिछले 17 साल से अपना कमबैक नहीं कर पा रहे हैं.

वहीं माना जाता है कि 18 साल पहले आई इस फिल्म के बाद गोविंदा का करियर पूरी तरह डूब गया. इस फिल्म में गोविंदा के अपोजिट उनसे 29 साल छोटी एक्ट्रेस शामिल थी. माना जाता है कि दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई और इसका सारा नुकसान गोविंदा को झेलना पड़ा.

हम बात कर रहे हैं साल 2008 में आई फिल्म 'मनी है तो हनी है' की, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. ये एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें गोविंदा के साथ उनसे 29 साल छोटी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी नजर आई थीं. इसके अलावा फिल्म में आफताब शिवदसानी, सेलिना जेटली, रवि किशन, उपेन पटेल, प्रेम चोपड़ा, किम शर्मा, मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार शामिल हैं.

फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आई. वहीं दूसरी तरफ लीड फिल्म में गोविंदा और हंसिका की जोड़ी दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया. दोनों की उम्र में 29 साल का अंतर था, जिसकी वजह से एक्टर को कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था.

'मनी है तो हनी है' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और इसी के साथ गोविंदा के करियर पर भी ब्रेक लग गया. इस फिल्म के बाद गोंवदा का करियर ग्राफ बुरी तरह गिरने लगा.हालांकि साल 2009 में सलमान खान संग आई फिल्म पार्टनर से गोविंदा की वापसी हुई. लेकिन इसके बाद उनका करियर गिरता ही चला गया और आजतक कमबैक नहीं हुआ.