---विज्ञापन---
गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लगी किसकी नजर, फैंस को क्यों हुआ शक?

टीवी स्टार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इनकी जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है. वहीं हाल ही में आकांक्षा ने कुछ ऐसा किया कि उनके फैंस के बीच खलबली मच गई. लोग इस कपल के बीच दरार की कयास लगाने लगे हैं. चलिए आपको सब कुछ बताते हैं.

बिग बॉस 19 के विनर, टीवी के पॉपुलर स्टार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गौरव की पत्नी आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने गौरव खन्ना के फैंस को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है.

यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ चल रही है, क्या दोनों के रिश्ते में कोई समस्या चल रही है? दरअसल अपनी एक पोस्ट में आकांक्षा चमोला ने कुछ ऐसा लिखा कि लोग उनके रिश्ते पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.

आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरत हो। वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.” इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब हमें लगता है कि हम तैयार हैं, तब हम तैयार नहीं होते." आकांक्षा की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. कमेंट में लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उनके और गौरव के बीच सब ठीक है या नहीं?

वहीं कुछ का कहना है कि ये पोस्ट रिश्ते में दरार या हाल ही में उनके आसपास चल रहे विवादों के बारे में है. हालांकि आकांक्षा ने अब तक इस पोस्ट के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन फैंस लगातार उन्हें और उनके पति गौरव खन्ना को लेकर ऐसे कयास लगा रहे हैं.

बिग बॉस 19 में एंट्री लेने के बाद से ही गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं. इसी दौरान उन्होंने शो में पिता बनने को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं हैं. लेकिन गौरव हमेशा अपनी पत्नी को सपोर्ट करते नजर आते हैं.