---विज्ञापन---
Friday को OTT पर गर्दा उड़ाएंगी ये फिल्में-सीरीज, सस्पेंस-थिलर और कॉमेडी का लगेगा तड़का

इस शुक्रवार यानी 6 फरवरी को ओटीटी (OTT) पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने वाला है. अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए. कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा से लेकर साउथ के सुपरस्टार प्रभास तक, सभी अपनी-अपनी फिल्मों और सीरीज के साथ आपकी स्क्रीन पर दस्तक दे रहे हैं. इस हफ्ते की लिस्ट में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सस्पेंस, ड्रामा और इंस्पायरिंग डॉक्यूमेंट्रीज़ का भी शानदार तड़का लगा है.

प्रभास का 'द राजा साब'- सिनेमाघरों के बाद अब प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर 6 फरवरी को रिलीज हो रही है. इसमें प्रभास का एक अनोखा अवतार देखने को मिलेगा, जो डर के साथ-साथ आपको हंसाएगा भी. अगर आपने इसे थिएटर में मिस कर दिया था, तो अब घर बैठे देखने का मौका है.

'किस किसको प्यार करूं 2'- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी शादियों के चक्कर में फंसने वाले हैं. उनकी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. इस सीक्वल में कंफ्यूजन और हंसी का लेवल पहले से कहीं ज्यादा होने वाला है. कपिल के फैंस के लिए यह वीकेंड किसी ट्रीट से कम नहीं है.

'शबद: रीत और रिवाज'- अगर आप कुछ संजीदा और इमोशनल देखना पसंद करते हैं, तो 6 फरवरी से ZEE5 पर 'शबद: रीत और रिवाज़' देख सकते हैं. यह कहानी एक ऐसे बेटे की है जो फुटबॉल खेलना चाहता है, लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वो अपनी परंपरा को आगे बढ़ाए. यह एक खूबसूरत फैमिली ड्रामा है जो पीढ़ियों के बीच के फासले को दिखाता है.

'सल्वाडोर'- नेटफ्लिक्स पर 6 फरवरी को 'सल्वाडोर' नाम की एक धमाकेदार एक्शन फिल्म रिलीज हो रही है, जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है. इसमें आपको कहानी में कई तरह के ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

'जैज सिटी'- सोनी लिव (SonyLIV) पर इस शुक्रवार यानी 6 फरवरी को 'जैज सिटी' आ रही है, जो 1971 के बैकड्रॉप पर बनी एक बंगाली थ्रिलर सीरीज है. म्यूजिक और जासूसी का यह कॉम्बिनेशन आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा.

'क्वीन ऑफ चेस'- जीत की कहानी- दिमाग की बाजी पसंद करने वालों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'क्वीन ऑफ चेस' डॉक्यूमेंट्री आ रही है. यह दुनिया की महानतम शतरंज खिलाड़ी जुडित पोल्गर के जीवन पर आधारित है. कैसे एक लड़की ने पुरुषों के वर्चस्व वाले इस खेल में अपनी जगह बनाई, यह देखना वाकई प्रेरणादायक होगा.