Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

थिएटर में फ्लॉप, OTT पर सुपरहिट हुई ये फिल्म, स्ट्रीम होते ही दीवाने हुए लोग

ओटीटी पर आते ही ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों की पसंद बन गई. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप गई थी. वहीं अब ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसकी कहानी यहां दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

दिल्ली की गलियों में पनपते इस खूबसूरत इश्क की कहानी आपका दिल जीत लेगी. इस प्यारी सी रोमांटिक फिल्म ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. यहां रिलीज होते ही ये फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

ये 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में आपको 90s वाली असली मोहब्बत देखने को मिलेगी. अगर आप रोमांटिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो ये फिल्म आपको बेहद पसंद आएगी.

भले ही इस फिल्म की कहानी सिनेमाघरों में नहीं चली. लेकिन इसे ओटीटी पर खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म की कहानी नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान उर्फ पप्पन की है, जो दिल्ली के दरियागंज में अपने पिता की पुरानी प्रिंटिंग प्रेस संभालता है. ये प्रिंटिंग प्रेस पप्पन के पिता की आखिरी निशानी है.

प्रेस को बचाने के लिए पप्पन को पंजाब जाना पड़ता है, जहां उसकी मुलाकात मिन्नी नाम की एक लड़की से होती है. वो उससे बेइंतहा मोहब्बत कर बैठता है. ऐसे में अब पप्पन के सामने सबसे मुश्किल सवाल खड़ा होता है. प्यार चुने या पिता की विरासत? फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी. इसे आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए.

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘गुस्ताख इश्क' की, जिसे विभु पुरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं. इसके साथ ही इसमें नसीरुद्दीन शाह, शारिब हाशमी और नताशा रस्तोगी भी शामिल हैं. ये फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी. अब आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

First published on: Feb 01, 2026 03:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.