Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

फरवरी में OTT पर तहलका मचाएंगी ये फिल्में-सीरीज, क्राइम-थ्रिलर और सस्पेंस का लगेगा तड़का

साल 2026 का दूसरा महीना यानी फरवरी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े धमाकों के लिए तैयार है. एक तरफ जहां साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के ओटीटी राइट्स और रिलीज को लेकर चर्चा तेज है, वहीं दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स अपनी सबसे सफल क्राइम सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है. इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' जैसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी इस महीने लाइमलाइट बटोरेंगे. आइए जानते हैं कि इस फरवरी आपकी वॉच-लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल होने वाली हैं.

कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2)- 2023 की सुपरहिट मर्डर मिस्ट्री 'कोहरा' का दूसरा सीजन 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रहा है. इस बार बरुण सोबती के साथ मोना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. कहानी पंजाब के दलेरपुरा में हुई एक महिला की बेरहम हत्या की जांच के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो गहरी साजिशों और पारिवारिक रहस्यों की धुंध को साफ करेगी.

द राजा साब (The Raja Saab)- प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं. जहां इस मूवी को 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है.

द ब्लफ (The Bluff)- प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन स्टारर यह फिल्म भी फरवरी में सुर्खियां बटोर रही है. इसमें प्रियंका का एक बिल्कुल नया अवतार, तलवारबाजी और समुद्री डाकुओं की दुनिया देखने को मिलेगी. यह प्राइम वीडियो पर 25 फरवरी को रिलीज हो रही है.

'किस किस प्यार करूं 2'- कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस प्यार करूं 2' भी फरवरी में ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. बता दें कि इस फिल्म को 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है. इसे दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

'पराशक्ति' - साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'पराशक्ति' भी ओटीटी पर फरवरी में रिलीज होगी. बता दें कि इस फिल्म को 7 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा.

First published on: Jan 31, 2026 06:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.