Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

February 2026 में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी ये 7 फिल्में, तीन के बीच होगी कड़ी टक्कर, टिकट बुकिंग के लिए नोट कर लें डेट्स

जनवरी 2026 समाप्त होने को है और इस महीने बॉर्डर 2, इक्कीस जैसी देशभक्ति फिल्में रिलीज हुई हैं. हालांकि फरवरी के महीने में तमाम शानदार फिल्में रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में शाहिद कपूर की ओ रोमियो से लेकर तापसी पन्नू की अस्सी तक शामिल है. तो चलिए जानते हैं कि सिनेमाघरों में कौन कौन सी फिल्में फरवरी के महीने में रिलीज होंगी.

ओ रोमियो: विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में 13 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे से एक दिन रिलीज हो रही है. फिल्म रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है. इसमें तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी जैसे कलाकार नजर आएंगे.

अस्सी: तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' में एक्ट्रेस फिर से वकील की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 20 फरवरी को रिलीज होगी.

तू या मैं: शनाया कपूर ने 2025 में फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से डेब्यू किया था. इसके बाद अब वह दूसरी फिल्म 'तू या मैं' में नजर आएंगी. इस मूवी में उनके साथ आदर्श गौरव दिखेंगे. फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी. इस मूवी की टक्कर शाहिद कपूर की ओ रोमियो से होगी.

दो दीवाने सहर में: लिस्ट में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की मूवी 'दो दीवाने सहर में' नजर आएंगे. यह एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है. फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी में आयशा रजा, अचिंत कौर, नवीन कौशिक जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की तापसी पन्नू स्टारर अस्सी से टक्कर होगी.

वध 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म वध 2 साल 2022 की वध की सीक्वल है, जो कि 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

भाभी घर पर हैं!फन ऑन द रन: टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' की फिल्म 'भाभी घर पर हैं!फन ऑन द रन' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह मूवी 6 फरवरी को रिलीज होगी और इसकी टक्कर वध 2 से होगी.

पारो पिनाकी की कहानी: 'पारो पिनाकी की कहानी' भी सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. यह मूवी 6 फरवरी को थिएटर्स में दस्तक देगी.

First published on: Jan 30, 2026 06:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.